AI 5वीं औद्योगिक क्रांति है, समिट को लेकर युवाओं में उत्साह है लेकिन एआई का इस्तेमाल समस्याओं के समाधान के लिए होना चाहिए- अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर कहा, "AI समिट को लेकर बहुत उत्साह है। 3 लाख से ज्यादा छात्रों और रिसर्चर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। कई सेशन फुल हो रहे हैं, युवाओं में बहुत उत्साह है। "

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AI Investment I Global South
Ashwini Vaishnav | Image: X

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक वैश्विक आयोजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस मेगा समिट को ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन माना जा रहा है। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाखों की संख्या में छात्रों और रिसर्चर्स ने समिट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समिट को लेकर कहा कि इस तरह के आयोजन से हम भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

AI इम्पैक्ट समिट आज, 17 फरवरी को अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया, जिसमें ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचाई, एंथ्रोपिक के डैरियो अमोडी, रिलायंस के मुकेश अंबानी और कई अन्य टेक दिग्गजों सहित विश्व नेताओं ने हिस्सा लिया। आज समिट के दूसरे दिन भी कई अहम मुद्दों पर कई देशों के प्रतिनिधि चर्चा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, इस समिट को  के माध्यम से देश भर में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है।

AI समिट को लेकर अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "AI समिट को लेकर बहुत उत्साह है। 3 लाख से ज्यादा छात्रों और रिसर्चर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। कई सेशन फुल हो रहे हैं, युवाओं में बहुत उत्साह है। इस समिट के माध्यम से देश भर में एक नई ऊर्जा पैदा हुई है, युवाओं में जोश है कि हम AI का इस्तेमाल करके आबादी के स्तर पर बड़ी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं। AI 5वीं औद्योगिक क्रांति है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "भारत में हो रहा AI इम्पैक्ट समिट दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट है। इसमें देश और दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष और नेता शामिल हो रहे हैं। हमें इस तकनीक को आगे ले जाना है और यह संतुलन बनाना होगा कि हम AI का इस्तेमाल समाज की समस्याओं को हल करने के लिए कैसे कर सकते हैं और इसके नुकसान को कैसे रोक सकते हैं।"

Advertisement

भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने हमारा काम-धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने AI इम्पैक्ट समिट पर कहा, "भारत की नई पीढ़ी को AI वाली शिक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करके भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया, और वे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा में AI का इस्तेमाल करके हम अपने छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कैसे मजबूत बना सकते हैं, यह प्राथमिकता बन गई है।''

AI इम्पैक्ट समिट का दूसरा दिन

AI समिट के दूसरे दिन अलग-अलग एआई कंपनियां अपने मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ज्ञान सार-संग्रह का विमोचन किया जाएगा। महिलाओं द्वारा संचालित एआई: वैश्विक प्रभाव चुनौती पर चर्चा होगी। अलग-अलग सत्रों में बच्चों की सुरक्षा, हेल्थकेयर और समाज पर एआई के प्रभाव पर गहन विचार-विमर्श होगा। ये सभी सत्र भारत मंडपम,सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन में आयोजित होंगे। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PM मोदी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड