अश्विनी वैष्णव ने जलगांव रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन की चपेट में आने से 12 यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री अपने डिब्बे में आग लगने की अफवाह के चलते जलगांव के पास पुष्पक एक्सप्रेस से कूद गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ashwini Vaishnav
अश्विनी वैष्णव | Image: Republic

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ट्रेन की चपेट में आने से 12 यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री अपने डिब्बे में आग लगने की अफवाह के चलते जलगांव के पास पुष्पक एक्सप्रेस से कूद गए। वे पास की पटरी पर आई कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

Advertisement

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।’’ इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।’’ वैष्णव इस समय विश्व आर्थिक मंच में भाग लेने के लिए दावोस में हैं।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड