मैं करप्‍ट नहीं, मेरे उपर कीचड़ उछाला गया...शराब घोटाले में बरी होने पर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले- AAP को खत्म करने की रची गई थी साजिश

दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal Breaks Down After Court Discharges Him in Delhi Excise Policy Case; Says, 'I Am Kattar Imandaar'
शराब घोटाले में बरी होने पर रो पड़े अरविंद केजरीवाल | Image: Republic

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि केजरीवाल के ऊपर लगाए गए आरोपों में दम नहीं है। सबूत के आभाव में केजरीवाल के साथ-साथ मनीष सिसोदिया को भी बरी कर दिया गया है। अब कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हम हमेशा कहते थे कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं जज साहब का आभार जताउंगा सत्य की जीत हुई है।'

झूठे केस में फंसाकर हमें जेल में डाला गया-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'मोदी जी और अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे सबसे बड़ा राजनीतिक षडयंत्र रचा। AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यहां कि वर्तमान मुख्यमंत्री को घसीट कर जेल में डाला गया। हमारे डिप्टी सीएम को झुठे आरोपों में फंसाकर दो साल जेल में रखा गया। यह पूरा फर्जी केस था।'

फफक-फफक कर रो पड़े केजरीवाल 

कोर्ट से बरी होने के बाद अपनी बात बोलते-बोलते केजरीवाल रो पड़े। उन्होंने आगे कहा, 'केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है'। पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।'

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड