BREAKING: अरुणाचल प्रदेश में दिल दहला देने वाला हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन; 22 लोगों के मौत की खबर

अरुणाचल प्रदेश के अनजवा जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार 22 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arunachal pradesh road accident
अरुणाचल प्रदेश में दिल दहला देने वाला हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन; 22 लोगों के मौत की खबर . | Image: ANI - representative image

अरुणाचल प्रदेश के अनजवा जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार 22 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अब तक 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये सभी मृतक असम के तिनसुकिया जिले के रहने वाले थे और पेशे से दिहाड़ी मजदूर थे। घटना बीते 8 दिसबंर की बताई जा रही है।

अंजाव जिले के डिप्टी कमिश्नर मिलो कोजिन ने पुष्टि की कि हादसा बेहद खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क बहुत संकरी है और कई हिस्सों में ढलान काफी तेज है। मजदूर इस इलाके में चल रहे बॉर्डर रोड निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। बाद में पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया खाई बहुत गहरी होने के कारण बचाव मुश्किल हो रहा है। कई मजदूरों को खाई में नीचे फंसे देखा गया है जिन तक पहुंचने में समय लग रहा है।

असम के हमारे 14 लोगों के निधन से हम अत्यंत दुखी- असम सीएम 

अरुणाचल प्रदेश में हुए इस दुर्घटना में असम के लोगों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रकार की राहत सुविधा प्रदान किए जाने की भी जानकारी दी है।

असम के सीएम हिमंता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है- अरुणाचल प्रदेश में एक भीषण दुर्घटना में असम के हमारे 14 लोगों के निधन से हम अत्यंत दुखी हैं। हमारा जिला प्रशासन अरुणाचल प्रदेश के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

Advertisement

राहत एवं बचाव दल लापता या गुमशुदा लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। हम जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
 

इसे भी पढ़ें- Arif Masood: कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने फिर कहा- मैं वंदे मातरम् गाऊंगा नहीं, वो बात कर रहे हैं जिनके हाथ में तिरंगा…

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड