Arunachal Pradesh: 2024 में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन और 7 किलोग्राम गांजा जब्त, 91 गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन में पुलिस ने 2024 में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन, सात किलोग्राम गांजा तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं और 91 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Arunachal Pradesh: 2024 में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन और 7 किलोग्राम गांजा जब्त, 91 गिरफ्तार | Image: X

अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन में पुलिस ने 2024 में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन, सात किलोग्राम गांजा तथा अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं और 91 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिन गाम्बो ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह सफलता नाहरलागुन पुलिस द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन डॉन' के तहत हासिल की गई।

गाम्बो ने बताया…

नाहरलागुन राज्य की राजधानी ईटानगर के निकट स्थित है। गाम्बो ने बताया, 'पुलिस ने विभिन्न तस्करों से 588.42 ग्राम हेरोइन, 7,042.5 ग्राम गांजा, 48 ग्राम लोराजेपाम और 233.81 ग्राम मॉर्फिन जब्त किया। वर्ष 2024 के दौरान एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम) के तहत 41 मामले दर्ज किए गए और 91 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।'

ये भी पढ़ें - Clove Benefits: रोजाना एक लौंग चबाने के हैं जबरदस्त फायदे

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड