अपडेटेड 13 June 2024 at 12:14 IST
पेमा खांडू ने फिर बने अरुणाचल प्रदेश के CM, चौना मीन ने ली डिप्टी CM पद की शपथ; BJP को मिला है बहुमत
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चौना मीन ने अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
- भारत
- 2 min read

Arunachal Pradesh Pema Khandu Oath Ceremony: पूर्वोत्तर के एक और राज्य अरुणाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। बीजेपी के नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 44 साल के पेमा खांडू तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।
अरुणाचल प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हुए चुनावों में बीजेपी ने 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 46 सीटें जीती हैं। चुनाव होने से पहले बीजेपी ने राज्य में दस सीटें निर्विरोध जीत ली थीं। पेमा खांडू के नेतृत्व में बीजेपी ने फिर से अरुणाचल में सरकार बनाई है।
पेमा खांडू लगातार तीसरी बार CM बने
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) ने गुरुवार को पेमा खांडू को सीएम पद की शपथ दिलाई। पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चौना मीन ने अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। ईटानगर के डीके स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। 44 वर्षीय खांडू 2016 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।
खांडू के साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
खांडू के साथ 11 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उसके पहले बुधवार को उन्हें अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल का नेता फिर से चुना गया, जिससे उनके लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को खांडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।
Advertisement
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 13 June 2024 at 12:14 IST