अपडेटेड 24 December 2024 at 22:35 IST

अरुणाचल प्रदेश : सांभर हिरण का शिकार करने के आरोप में 3 शिकारी गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के डेइंग एरिंग मेमोरियल वन्यजीव अभयारण्य (डीईएमडब्ल्यूएस) में हाल ही में एक सांभर हिरण का शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow : Google News Icon  
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
शिकारी गिरफ्तार | Image: X

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के डेइंग एरिंग मेमोरियल वन्यजीव अभयारण्य (डीईएमडब्ल्यूएस) में हाल ही में एक सांभर हिरण का शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। डीईएमडब्ल्यूएस की प्रभागीय वन अधिकारी केनपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोरगुली क्षेत्र के वन अधिकारी सी.के. चौपू के नेतृत्व में एक टीम ने शिकारियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि शिकारियों की पहचान मिबोम परमे और दोपिंग तायिंग के रूप में हुई है। केनपी ने बताया कि तीसरे शिकारी की पहचान टोनी परमे के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकारी मशीन बोट के जरिए अभ्यारण्य में घुसे और बोरगुली वन्यजीव क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर 'सिंगल बैरल' बंदूक से सांभर हिरण को गोली मार दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25 1 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त सामान पुलिस को सौंप दिया गया है और मेबो पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 22:35 IST