अरुणाचल पुलिस ने पॉक्सो मामले में सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में एक साल से अधिक समय से फरार एक सहायक अभियंता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
गिरफ्तार | Image: Canva

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में एक साल से अधिक समय से फरार एक सहायक अभियंता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी एका रिमो (50) भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 326 और 506 के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा चार के तहत आरोप लगाए जाने के बाद से फरार था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, पिछले साल फरवरी में पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा महिला पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच महिला पुलिस थाने द्वारा की जा रही थी।सिंह ने बताया कि सेप्पा पुलिस से आरोपी को पकड़ने का अनुरोध मिलने पर राजधानी पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई, जिसने रिमो को ईटानगर से गिरफ्तार कर लिया। सिंह के मुताबिक, पूर्वी कामेंग जिले के फेंगचे रिमो गांव के रहने वाले रिमो को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सेप्पा पुलिस को सौंप दिया गया है।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड