अपडेटेड 15 January 2024 at 23:15 IST

गाय के गोबर का प्रयोग और 7 महीने की मेहनत, मिलिए उस कलाकार से जिसने एक पेंटिंग में बनाई पूरी Ramayan

Ramayana in One Picture: कलाकार महेश वैष्णव ने एक पेंटिंग में पूरी Ramayan बना दी है। इसी बनाने में उन्हें 7 महीने का समय लगा है।

Follow : Google News Icon  
Mahesh Vaishnav, who has been in the painting business for about four decades now, has created a unique artwork for the upcoming Ram Temple in Ayodhya.
आर्टिस्ट महेश वैष्णव | Image: Republic Digital

Ramayana in One Picture: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होनी है। यह दिन किसी भी सनातनी के लिए त्योहर से कम नहीं होगा। कलाकार महेश वैष्णव (Artist Mahesh Vaishnav) ने भगवान राम को समर्पित एक पेंटिंग बनाई है। वैष्णव द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग में पूरी रामायण समाहित है। पेंटिंग के क्षेत्र में महेश वैष्णव को करीब चार दशक का अनुभव है। रिपब्लिक से खास बात करते हुए महेश वैष्णव ने अपनी उस कलाकृति पर प्रकाश डाला हैं जिसे उन्होंने बहुत सावधानीपूर्वक बनाया है।

खबर में आगे पढ़ें…

  • एक पेंटिंग  में संपूर्ण रामायण
  • राम मंदिर में जाएगी पेंटिंग 

महेश वैष्णव ने इस खास पेंटिंग में रामायण की पूरी कहानी को एक ही फ्रेम में दर्शाने के लिए 108 चित्रों का उपयोग किया गया है। इस पेंटिंग को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में राम मंदिर के अंदर रखने की तैयारी है। पेंटिंग के बारे में विस्तार से बताते हुए वैष्णव ने कहा कि उनकी कलाकृति लोगों को रामायण बहुत सरल तरीके से समझने में मदद करेगी, क्योंकि यह पूरी कहानी को सिर्फ एक फ्रेम में दर्शाती है।

अपनी पेंटिंग के साथ महेश वैष्णव

वैष्णव ने रिपब्लिक को बताया, 'जिन्होंने पवित्र रामायण नहीं पढ़ी है, वे भी इस तस्वीर को देखकर रामायण को समझ सकते हैं।' उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान उनके सपनों में आए और उनसे अपने भगवान राम की पेंटिंग नहीं बनाने के लिए सवाल किया। अपने सपने से प्रेरित होकर वैष्णव ने यह अनोखा कार्य किया है। जिसमें उन्होंने गाय के गोबर का भी उपयोग किया है।

Advertisement
महेश वैष्णव की पेंटिंग

अपनी कला के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को पेंटिंग के माध्यम से समझाया गया है, जिसे स्केच बनाने के लिए शुरुआती 2.5 महीनों के साथ पूरा करने में करीब 7 महीने लगे हैं। दावा है कि उन्होंने काम पूरा करने के लिए किसी की मदद नहीं ली, वैष्णव ने आगे कहा कि पेंटिंग का अनावरण 20 जनवरी को राजधानी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में किया जाएगा। जिसके बाद 22 जनवरी को पवित्र राम नगरी अयोध्या ले जाया जाएगा।

एक पेंटिंग में पूरी रामायण

रिपब्लिक डिजिटल के साथ खास बात करते हुए, वैष्णव ने बताया कि उनकी पेंटिंग के पीछे का मुख्य उद्देश्य अधिक लोगों तक पहुंचना और उनमें सनातन धर्म की गहरी समझ पैदा करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: किस नक्षत्र में जन्मे थे भगवान राम? उच्च राशि में थे सूर्य, मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 January 2024 at 23:15 IST