जल्द लॉन्च होने जा रहा है रिपब्लिक का 100% वीडियो न्यूज ऐप, अर्नब गोस्वामी ने किया बड़ा ऐलान
अगर आप राष्ट्र सर्वोपरि की नीति पर भरोसा करते हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। देश का नंबर 1 न्यूज नेटवर्क रिपब्लिक टीवी अब अपना 100% वीडियो न्यूज ऐप लॉन्च करने जा रहा है।
- भारत
- 1 min read

अगर आप राष्ट्र सर्वोपरि की नीति पर भरोसा करते हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। देश का नंबर 1 न्यूज नेटवर्क रिपब्लिक टीवी अब अपना 100% वीडियो न्यूज ऐप लॉन्च करने जा रहा है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने खुद इसका ऐलान किया है। यह ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा और इसके लिए किसी भी प्रकार के सब्सक्रिप्शन या पेवॉल की आवश्यकता नहीं होगी।
अर्णव गोस्वामी ने बताया कि यह ऐप बिना किसी एल्गोरिदम, फिल्टर या बिचौलियों के सीधे दर्शकों तक पहुंचेगा, ताकि टेक कंपनियों के नियंत्रण से बचा जा सके। इसके जरिए दर्शक बिना किसी केबल कनेक्शन के अपने मोबाइल फोन पर 24 घंटे सीधे वीडियो समाचार देख सकेंगे। यह बहुत जल्द डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।