जम्मू-कश्मीर में सर्विस राइफल से गोली लगने से सेना के जवान की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कमालकोट सेक्टर में सेना के एक जवान की सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Army jawan died after being shot by service rifle in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में सर्विस राइफल से सेना के जवान ने खुद को मारी गोली | Image: Shutterstock / Representative Image

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कमालकोट सेक्टर में सेना के एक जवान की सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जवान की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले नायक बी टी राव (25) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि गोली मृतक जवान की सर्विस राइफल से लगी थी। उन्होंने बताया कि उसकी मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

यह भी पढ़ें; BREAKING: उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा, हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल टूटा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड