अपडेटेड 22 April 2024 at 12:51 IST

AP SSC Result 2024: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां करें चेक

AP SSC Result 2024: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी; डायरेक्ट यहां जाकर चेक करें रिजल्ट

Follow : Google News Icon  
AP SSC Result 2024
आंध्र प्रदेश एसएससी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड | Image: PTI

AP SSC Result 2024 News: आंध्र प्रदेश एसएससी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (AP SSC Results)  ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें एपी एसएससी 10वीं परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। यहां लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा नंबर हासिल किया है वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17 प्रतिशत है और लड़कों का पास प्रतिशत 84.32 प्रतिशत रहा। जिन बच्चों ने आंध्र प्रदेश एसएससी क्लास 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bse.ap.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर आंध्र प्रदेश एसएससी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का स्कोरकार्ड देख सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक इस साल एसएससी पब्लिक परीक्षा में 69.26 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं जारी रिपोर्ट में 2,803 स्कूलों ने 100 प्रतिशत बच्चों के पास होने वाली दर हासिल की है। यानी इन 2,803 स्कूलों से एसएससी परीक्षा देने वाले सभी छात्र पास हो गए हैं। वहीं इसका उल्टा भी देखने को मिला है जहां 17 स्कूलों ने शून्य परिणाम दर्ज किए, जिसका मतलब है कि इन स्कूलों में छात्र सभी परीक्षा में पास होने में असफल रहे।

AP SSC Result 2024 का रिजल्ट इन लिंक पर जाकर डायरेक्ट चेक सक सकते हैं: 

https://results.bse.ap.gov.in/
bse.ap.gov.in  

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के विकेट पर बवाल! सिद्धू ने कहा- सीना ठोक के नॉट आउट 

AP SSC 2024 का रिजल्ट आप इस तरह से चेक कर सकते हैं  

  • बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in  और https://results.bse.ap.gov.in/ पर पेज खोले। 
  • होमपेज पर एपी एसएससी रिजल्ट 2024 दिखने पर उस लिंक पर क्लिक करें। 
  • जिसके बाद अपने रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें। 
  • रोल नंबर डालने के बाद आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा। 
  • रिजल्ट देखने के बाद आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा सकते हैं। 

6.54 लाख छात्रों ने दिए थे पेपर

AP SSC Result 2024 की परीक्षा परीक्षा 18 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एसएससी परीक्षा सभी दिन एक ही शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एस सुरेश कुमार ने बताया कि इस साल क्लास 10 की परीक्षा के लिए 6.54 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एपी एसएससी बोर्ड परीक्षाएं 3,473 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : निषाद पार्टी चीफ और यूपी के मंत्री संजय निषाद पर हमला, नाक से निकला खून

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 April 2024 at 12:37 IST