अपडेटेड 18 October 2024 at 12:22 IST
BJP के 3 नेता हिंदू-मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं? विपक्ष के आरोप पर अनुराग ठाकुर ने जवाब से चौंकाया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमने विकास किया तो धर्म देखकर नहीं किया, सबको सामान अवसर दिए।
- भारत
- 3 min read

Anurag Thakur in Rashtra Sarvopari Sammelan 2024: देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक भारत के राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन में लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान वह देश, राजनीति से जुड़े तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीति में आने पर अरुण जेटली का बड़ा रोल रहा। पार्टी ने जो जिम्मेदारियां दी, उन्हें निभाया।
BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही आज मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। बड़ा उदाहरण PM मोदी का है। बहुत सारे उदाहरण हमारे राज्यों में देखने मिलते हैं।
इस दौरान अनुराग ठाकुर से हिंदू-मुसलमान करने पर सवाल किया गया। रिपब्लिक के एग्जिक्यूटिव एडिटर ऐश्वर्य कपूर ने सवाल किया कि BJP के तीन नेताओं यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और अनुराग ठाकुर पर हिंदू-मुसलमान करने के आरोप लग रहे हैं।
‘सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर कर रहे काम’
इस पर अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि हम सबका साथ सबका विकास... इसी सोच के साथ राजनीति को आगे बढ़ाते हैं और सेवा भी करते हैं। आप मोदी सरकार के 10 साल देखेंगे तो 4 करोड़ पक्के मकान मिले, 12 करोड़ शौचालय बने, 13 करोड़ घरों को नल से जल मिला, 11 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर मिला, 55 करोड़ बैंक खाते खुले और 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में मिला, 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त में मिला... तो किसने पूछा कौन हिंदू-कौन मुसलमान... हमने तो सबका साथ सबका विकास किया है और आगे भी करेंगे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हम इसी एजेंडे के साथ आगे बढ़ेंगे। हमने विकास किया तो धर्म देखकर नहीं किया, सबको सामान अवसर दिए।
राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर
आज ऐसी क्या मजबूरी बन गई कि जब तीसरी बार चुनाव हार गए तो राहुल गांधी देश का बंटवारा करना चाहते हैं। किस टुकड़े पर राज करना चाहते हैं? टुकड़े टुकड़े गैंग को अपनी पार्टी में शामिल कराकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को कांग्रेस ने अपनी पार्टी में क्यों शामिल कराया? जाति की राजनीति क्यों करना चाहते हैं? जब हमने संसद में सवाल किया कि जिसको अपनी जाति का पता नहीं वह जातिगत जनगणना मांगते हैं। इससे उन्हें इतनी मिर्ची लगी कि एक के बाद दूसरे नेता वहां पर खड़े हो गए।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 18 October 2024 at 12:22 IST