अपडेटेड 1 October 2023 at 11:17 IST

JNU की दीवारों पर फिर भारत विरोधी नारे; लिखा गया- 'भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर और भारत अधिकृत कश्मीर'

जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। इन नारों के बाद ABVP के कार्यकर्ता भी भड़क गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Anti India slogans in JNU
Anti India slogans in JNU | Image: self

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जेएनयू कैंपस की दीवारों को इस बार भारत विरोधी नारों से रंग दिया गया है। जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता भड़के हुए हैं।

खबर में आगे पढ़ें:-

  • JNU में किसने की माहौल खराब करने की कोशिश?
  • JNU कैंपस में लिखे गए हैं भारत विरोधी नारे
  • नारों को लेकर कब-कब विवादों में रहा JNU?

लिखे गए फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसे नारे

जवाहरलाल नेहरू यूनिवसिर्टी के कैंपस में दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसे नारे लिखे गए हैं। कैंपस में दीवारों पर अलग-अलग जगहों पर नारे लिखे गए हैं। दीवारों को 'भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर और आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)' जैसे नारों से रंग दिया गया है। इसके अलावा CAA और NRC को लिखकर उन पर क्रॉस बनाए गए हैं।

JNU

हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ये नारे किसने लिखे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सचिव विकास पटेल ने कहा कि इसको लेकर हम प्रशासन को एक मेमोरेंडम ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी शुरू से ही मांग रही है कि कैंपस में सीसीटीवी लगें, लेकिन कुछ वामपंथी दलों के विरोध की वजह से नहीं लग पा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा करने पर मामला दर्ज, ग्राम प्रधान समेत सात नामजद

कब-कब विवादों में रहा JNU?

साल 2000: पाकिस्तान के समर्थन में कथित तौर पर मुशायरा

Advertisement

2010 : भारतीय जवानों की शहादत पर जश्न मनाने का आरोप

2014 : महिषासुर बलिदान दिवस मनाने का आरोप 

2016 : देश के 'टुकड़े-टुकड़े' करने के नारे लगे

अक्टूबर 2021: JNU में जम्मू और कश्मीर पर भारत विरोधी वेबिनार आयोजित करने का आरोप

अप्रैल 2022: रामनवमी पर नॉनवेज खाने के लेकर JNU में भड़का विवाद

दिसंबर 2022: JNU की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए

फरवरी 2023: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप

यह भी पढ़ें: भारत में अफगान दूतावास पर लगा ताला, एक अक्टूबर से बंद हुआ कामकाज; जानिए वजह

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 1 October 2023 at 11:00 IST