अपडेटेड 25 July 2025 at 08:17 IST

PM मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, इस मामले में इंदिरा गांधी को पछाड़ा, पहले नंबर पर अब भी नेहरू बरकरार

पीएम मोदी ने शुक्रवार को 4078वें दिन तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: AP

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह आज यानि 25 जुलाई को लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार पीएम रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

जी हां, पीएम मोदी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को 4078वें दिन तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977) 4077 दिनों तक इस पद पर बनी रही थीं। अब पीएम मोदी से आगे सिर्फ देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू हैं।

अब सिर्फ जवाहर लाल नेहरू आगे

प्रधानमंत्री मोदी पहले ही तीन लगातार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024) जीतने के मामले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर चुके हैं। लेकिन कार्यकाल की बात करें तो पीएम मोदी इस मामले में जवाहर लाल नेहरू से पीछे हैं। सर्वाधिक समय तक लगातार पीएम रहने के मामले में अब भी जवाहर लाल नेहरू शीर्ष पर हैं। वह 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर काबिज रहे थे।

मोदी ने पार्टी के नेता के रूप में लगातार 6 चुनाव जीते

एक अधिकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी देश के सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री में से एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार 6 चुनाव जीते हैं। 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में पीएम मोदी ने आम चुनाव जीता है।

Advertisement

बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2001 में गुजरात के सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तभी से नरेंद्र मोदी लगातार संवैधानिक पद पर बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: स्टार्मर संग PM मोदी की 'चाय पर चर्चा', चुस्कियों के साथ उठाया आनंद

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 08:16 IST