अपडेटेड 9 January 2025 at 11:09 IST

Tirupati Stampede: मंदिर में टोकन बंटने भी नहीं शुरू हुए थे कि मच गई भगदड़, जानिए तिरुपति मंदिर हादसे की Inside Story

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में क्यों अचानक हुई भगदड़? किसकी गलती हो गया बड़ा हादसा। जानें हर डिटेल

Follow : Google News Icon  
 Tirupati Temple Stampede
Tirupati Temple Stampede | Image: PTI

Tirupati Stampede: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार रात मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। यह भगदड़ वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन में टोकन वितरण से पहले हुई थी। वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए बड़ी संख्या में लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में बड़ी संख्या में लोग दब गए l

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर हिंदू आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहां सालों तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आते है। विशेष पर्व त्योहार पर तो यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। हर साल वैकुंठ एकादशी पर तिरुपति वैकुंठ द्वार दर्शन होते हैं। इस साल भी तिरुपति वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी थी।

टोकन बंटने से पहले मची भगदड़

जानकारी के मुताबिक, तिरुपति मंदिर के विशेष वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए 8 जगहों पर टोकन काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान ही बैरागी पट्टेदा इलाके और MGM स्कूल के काउंटर पर टोकन वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। इस काउंटर पर हजारों की संंख्या में लोग टिकट के लिए पहुंच गए थे। भगदड़ में कई लोग दब गए, जिनमें 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों से मिलने पहुंचे TTD अधिकारी

गुरुवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी ने श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी सामान्य अस्पताल का दौरा किया और बुधवार रात तिरुपति में हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तिरुपति कलेक्टर एस. वेंकटेश्वर भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement

कलेक्टर ने बताया कैसे हुआ हादसा

तिरुपति कलेक्टर एस. वेंकटेश्वर ने घटना को लेकर बताया कि इस वर्ष वैकुंठ एकादशी के लिए जिला प्रशासन और अधिकारियों द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई। तिरुपति में सभी काउंटरों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी भी तैनात थे। कुल नौ काउंटर थे। दुर्भाग्य से इस स्थान पर गेट खोलने के बारे में कुछ गलत संचार हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुख्यमंत्री ने भी हमसे घटना के संबंध में बात की है। मुख्यमंत्री अब स्वयं घायलों का हाल जानने और स्थिति की समीक्षा करने आ रहे हैं।


बता दें कि तिरुपति बालाजी में इस बार वैकुंठ द्वार दर्शन 10 जनवरी से 19 जनवरी तक होने हैं। इसके लिए टोकन बांटने की व्यवस्था शुरू होने वाली थी। टोकन 9 जनवरी की सुबह से बांटे जाने थे, लेकिन इसके लिए 8 जनवरी की रात से ही लोगों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लोग  बैरागी पट्टेदा इलाके और MGM स्कूल सेंटर पर लाइन लगी शुरू हुई और देखते दी देखते 4 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान ही भगदड़ मच गई।

Advertisement
Uploaded image


घायलों से मिलने जाएंगे CM चंद्रबाबू नायडू

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण गुरुवार को तिरुपति जाएंगे और घटना की पूरी जानकारी लेंगे। इससे पहले सीएम ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। 

यह भी पढ़ें: UP: एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 10 साधु घायल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 January 2025 at 11:09 IST