आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चेन्नई में 'ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट' में भाग लेंगे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को 'ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट - 2025' में भाग लेने के लिए आईआईटी-मद्रास जाएंगे।
- भारत
- 1 min read

CM Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को 'ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट - 2025' में भाग लेने के लिए आईआईटी-मद्रास जाएंगे।
मुख्यमंत्री का विजयवाड़ा के निकट गन्नावरम हवाई अड्डे से चेन्नई जाएंगे।
उनके कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "वह पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे चेन्नई में आईआईटी मद्रास परिसर पहुंचेंगे और साढ़े 11 बजे से अपराह्न ढाई बजे के बीच 'ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट - 2025' में भाग लेंगे।"
शाम चार बजे तक वह आंध्र प्रदेश वापस लौट आएंगे।
Advertisement
यह भी पढ़ें: 'पानी सिर के ऊपर से चला गया, अब प्रसाद देने का समय आ गया है...', कुणाल कामरा पर शिंदे गुट के मंत्री का फूटा गुस्सा