आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पाटिल से पोलावरम नहर निर्माण पर हुए खर्च के भुगतान की अपील की

चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से पोलावरम परियोजना की बायीं और दायीं नहरों के निर्माण में हुए खर्च के भुगतान की अपील की।

Follow : Google News Icon  
N Chandrababu Naidu
Chandrababu Naidu | Image: Republic

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से पोलावरम परियोजना की बायीं और दायीं नहरों के निर्माण में हुए खर्च के भुगतान की अपील की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से इस विशाल सिंचाई परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का भी अनुरोध किया।

नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘(मैंने मंत्री से) पोलावरम की बायीं और दायीं नहरों के निर्माण पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति करने और परियोजना को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक सहायता का अनुरोध किया।’’

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पोलावरम-बनकाचेरला लिंक परियोजना के लिए भी पाटिल से सहयोग मांगा, जिसका उद्देश्य एक लिंक नहर के माध्यम से पोलावरम में गोदावरी नदी से बाढ़ के 200 टीएमसी पानी को बनकाचेरला पहुंचाना है।

नायडू के अनुसार, पोलावरम-बनकाचेरला परियोजना 80 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराकर और तीन लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करके राज्य को सूखा-मुक्त बनाएगी, जबकि 9.14 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Advertisement

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उद्योगों को 20 टीएमसी पानी की आपूर्ति भी हो सकेगी। पिछले साल नवंबर में विधानसभा में नायडू ने पोलावरम परियोजना को राज्य की जीवन रेखा बताया था और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद इसे ‘किसी भी कीमत पर’ 2027 तक पूरा करने का संकल्प लिया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: यह बजट नहीं 'बड़ा ढोल' है : UP सरकार के Budget पर अखिलेश का तंज

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड