अपडेटेड 4 July 2024 at 21:33 IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और तेदेपा के सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी के सांसदों से मुलाकात की।
- भारत
- 1 min read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसदों से मुलाकात की और इस दौरान देश व राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (तेलुगु देशम पार्टी) की सरकार 'विकसित भारत' और 'विकसित आंध्र प्रदेश' के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू गारू और तेदेपा के सांसदों के साथ बैठक की। हमने देश और राज्य की प्रगति में तेजी लाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। राजग सरकार विकसित भारत और विकसित आंध्र प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।’’
Advertisement
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा राजग की एक महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी है, जिसके 16 लोकसभा सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 21:33 IST