अपडेटेड 30 September 2023 at 21:13 IST

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में सपने में पितरों का दिखना शुभ या अशुभ? जानें क्या है इसका मतलब

क्या आपको भी पितृ पक्ष के दौरान सपने में पितर नजर आते हैं या आपको उनसे जुड़े सपने आते हैं? तो आइए जानते हैं ये शुभ है या अशुभ और वह आपको किन बातों का संकेत दे रहे हैं। 

Follow : Google News Icon  
Sapne Me Pitro Ka Dikhna Shubh Ya Ashubh


image- freepik
Sapne Me Pitro Ka Dikhna Shubh Ya Ashubh image- freepik | Image: self

Sapne Me Pitro Ka Dikhna Shubh Ya Ashubh: 29 सितंबर दिन शुक्रवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है, जो 14 अक्टूबर दिन गुरुवार तक रहेगी। मान्यता है कि 15 दिन के पितृ पक्ष की अवधि के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर विचरण करते हैं और कई माध्यमों से हमें अच्छे और बुरे का संकेत भी देते हैं। इन्हीं में से एक जरिया सपना भी है। अगर किसी के सपने में पितर दिखाई दे रहे हैं, तो इसका कुछ न कुछ मतलब होता है। तो चलिए जानते हैं सपने में पितरों का दिखाई देना शुभ या अशुभ होता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ?
  • सपने में कब और क्यों आते हैं पितृ?
  • सपने में पितरों को देखने का क्या मतलब?

सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ?

सपने में अपने पूर्वजों को देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। क्योंकि पितरों का दिखना शुभ है या अशुभ यह उनकी मुद्रा और भाव पर निर्भर करता है। तो चलिए जानते हैं सपने में पितृ कब और क्यों आते हैं और किस मुद्रा का क्या मतलब होता है। 

सपने में कब और क्यों आते हैं पितृ?

मान्यता है कि जब किसी मृत्यु व्यक्ति की कोई इच्छा अधूरी रह गई होती है, तो वह अपने परिवार के परिजनों के सपने में आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पितृ केवल उन्हीं लोगों को दिखाई देते हैं जो उनकी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर पाने में योग्य होते हैं और ये उनकी मुद्राओं पर निर्भर करता है कि वह सपने के जरिए क्या कहना चाहते हैं। 

Advertisement

सपने में पितरों को देखने का क्या मतलब?

पितरों को खुश देखना
स्पप्न शास्त्र के मुताबिक पितृ पक्ष के दौरान सपने में पितरों को खुश या हंसते हुए देखना अच्छा माना जाता है। यह उनके प्रसन्न होने का संकेत देता है। 

पूर्वजों को हाथ बढ़ाते देखना
पितृ पक्ष के दौरान अगर आप सपने में पितरों को अपनी तरफ हाथ बढ़ाते देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पूर्वज आपसे खुश हैं और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होने वाली है। 

Advertisement

शांत मुद्रा में पूर्वजों का दिखाई देना
अगर आप पूर्वजों को शांत मुद्रा में देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि वे आपके परिवार में सुख और शांति देखना चाहते हैं। 

मिठाई बांटते हुए पूर्वज
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपको सपने में पूर्वज मिठाई बांटते हुए नजर आते हैं, तो इसका अर्थ है कि वह घर मे जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। 

बाल संवारते पूर्वज
पितृ पक्ष के दौरान अगर पूर्वज सपने में बाल में कंघी करते हुए दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि वह आपसे खुश हैं और आपके जीवन की मुसीबतें खत्म होने वाली है। 

बात करते हुए
अगर सपने में पितृ आपसे बात करते हुए नजर आते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह भविष्य में बड़ी सफलता मिलने का संकेत होता है। 

यह भी पढ़ें... Silver Anklets: पैरों को ही नहीं किस्मत को भी चमकाती है चांदी की पायल, जानें इसके क्या-क्या हैं फायदें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: पितरों की नाराजगी करना है दूर? तो पितृ पक्ष में काले तिल से करें ये उपाय

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 September 2023 at 21:13 IST