अपडेटेड 7 April 2024 at 10:02 IST

Alexa कुत्ते की आवाज निकालो...यूपी की इस तेजतर्रार लड़की के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, दिया बड़ा ऑफर

Anand Mahindra offer to Nikita: निकिता ने एलेक्सा की मदद से ये बड़ा कारनामा अंजाम दिया जिससे इंप्रेस होकर आनंद महिंद्रा ने उसे बड़ा ऑफर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Anand Mahindra offer to Nikita
निकिता को आनंद महिंद्रा का ऑफर | Image: X

Anand Mahindra offer to Nikita: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की निकिता इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। 13 साल की इस लड़की ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपनी और अपनी छोटी बहन की जान बचा ली। उसने एलेक्सा की मदद से ये बड़ा कारनामा अंजाम दिया है जिससे इंप्रेस होकर आनंद महिंद्रा ने उसे अपनी कंपनी जॉइन करने का ऑफर भी दे डाला।

दरअसल, निकिता के घर बंदरों का झुंड घुस आया था जिसके बाद उसने अपनी सूझबूझ का सही इस्तेमाल किया और हमले से खुद को बचा लिया। उसने एलेक्सा से कुत्ते की आवाज निकालने को कहा जिसे सुनकर बंदर भाग गए और वे एक बड़े हादसे से बच गए।

बस्ती की निकिता को आनंद महिंद्रा का ऑफर

जैसे ही निकिता के इस कारनामे की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली, लोगों ने इस छोटी सी बच्ची की समझदारी की तारीफ करना शुरू कर दिया। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी खासे इंप्रेस हो गए हैं। तभी तो उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

आनंद महिंद्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निकिता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमारे युग का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के गुलाम बनेंगे या मास्टर। इस युवा लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। 

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा- उसकी सूझबूझ कमाल की थी। जो उसने कर दिखाया, वो पूरी तरह से अप्रत्याशित दुनिया में लीडरशिप की क्षमता थी। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा ग्रुप उसे अपनी कंपनी जॉइन करने के लिए राजी कर पाएगा।

The dominant question of our era is whether we will become slaves or masters of technology. 

The story of this young girl provides comfort that technology will always be an ENABLER of human ingenuity. 

Her quick thinking was extraordinary. 

What she demonstrated was the… https://t.co/HyTyuZzZBK

— anand mahindra (@anandmahindra) April 6, 2024

एलेक्सा ने ऐसे बचाई दो बहनों की जान

ये पूरा मामला बस्ती का है। निकिता ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि उसके घर कुछ मेहमान आए थे जिन्होंने मेन गेट खुला छोड़ दिया। इसकी वजह से उनके किचन में बंदर घुस आए और सारा सामान यहां-वहां फेंकने लगे। डेढ़ महीने की उसकी छोटी बहन डर गई और रोनी लगी। तब निकिता की नजर एलेक्सा पर पड़ी और उसने एलेक्सा से कुत्ते की आवाज निकालने को कहा। कुत्ते को भौंकता सुनकर बंदर वहां से भाग गए। अब ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग लड़की की सूझबूझ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सामने था खतरा, साथ में थी छोटी बहन… जानिए कैसे 13 साल की लड़की ने Alexa के जरिए बचाई जान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 10:02 IST