महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुजुर्ग से 30,000 रुपये की लूट
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने 75 वर्षीय व्यक्ति से कथित तौर पर 30,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार सुबह डोंबिवली शहर में हुई।
- भारत
- 1 min read

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने 75 वर्षीय व्यक्ति से कथित तौर पर 30,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार सुबह डोंबिवली शहर में हुई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बैंक से 30,000 रुपये निकाले थे और घर लौट रहा था तभी पास से एक अज्ञात व्यक्ति गुजरा।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़ित से कहा कि उसकी शर्ट पर कुछ गंदगी गिर गई है और उसे साफ करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही बुजुर्ग ने अपनी शर्ट उतारी और अपना बैग एक तरफ रखा आरोपी बैग उठा कर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)