BREAKING: अमृतसर में 12वीं क्लास की छात्रा ने किया सुसाइड, मां ने बताया- 'फीस लेट होने पर टीचर और प्रिंसिपल कर रहे थे टॉर्चर'
अमृतसर में 17 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली, क्योंकि स्कूल की 20000 फीस बकाया होने पर टीचर और प्रिंसिपल उसे नीचा दिखा रहे थे और मानसिक पीड़ा पहुंचा रहे थे। जानें क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read
Amritsar school girl suicide: पंजाब से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमृतसर में 17 साल की बच्ची ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके घर वाले स्कूल की फीस देने के लिए लेट हो गए थे। 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल में काफी परेशान किया जा रहा था और बार बार स्कूल के निकालने की धमकी दी जा रही थी। बच्ची इस बात को लेकर काफी परेशान थी, इसलिए उसने घर पर रखी जहरीली चीज खाकर अपनी जान दे दी।
मृतक छात्रा फतेहगढ़ चूड़िया के डिसिप्लिन्ड डिसाइपल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। बच्ची की मां ने बताया कि, स्कूल स्टाफ और प्रिंसिपल बच्ची को 20,000 रुपये फीस बकाया होने पर लगातार उसे परेशान कर रहे थे। इससे वो बहुत मानसिक तनाव में थी और अपमानित महसूस कर रही थी। परिवार का आरोप है कि इसी दबाव के कारण बच्ची ने आत्महत्या कर ली।
सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि, 'एक दुखद घटना में एक 17 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि स्कूल ने फीस और कुछ चीजों को लेकर छात्रा को परेशान किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। स्कूल अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल में हुए अपमान से बच्ची टूट गई- मां
विजय नगर पुलिस पोस्ट के इंचार्ज हरजिंदर सिंह (ASI) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फॉर्मलिटी पूरी कर रही है और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। वहीं परिवार वाले ने बताया कि अमजोत अच्छी छात्रा थी और पढ़ाई के प्रति समर्पित थी, लेकिन स्कूल में उसे टॉर्चर किया गया, अपमान ने उसे तोड़ दिया।
Advertisement
इस तरह के संवेदनशील मामले में हम पीड़िता की फोटो प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो कृपया हेल्पलाइन 9152987821 (iCall) या 1800-599-0019 पर संपर्क करें। ये घटना पंजाब में स्कूलों में फीस वसूली और छात्रों पर दबाव के मुद्दे को उजागर करती है।