'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें फिर भी गोली मारेंगे...', अमिताभ-अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी; बॉलीवुड में मचा हड़कंप
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों एक्टर्स को खुली धमकी दी गई है।
- भारत
- 4 min read

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों एक्टर्स को खुली धमकी दी गई है। इस धमकी के पीछे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का नाम बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और दोनों एक्टर्स के फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों एक्टर्स को खुली धमकी दी गई है। इस धमकी के पीछे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का नाम बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और दोनों एक्टर्स के फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस कथित पोस्ट की भाषा बेहद आक्रामक और धमकी भरी है।
इसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए लिखा गया है कि उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। पोस्ट में तंज कसते हुए कहा गया है कि उनकी सुरक्षा के लिए चाहे बुलेटप्रूफ केबिन ही क्यों न बनवा दिए जाएं, लेकिन उन पर हमला जरूर होगा और उन्हें गोली मार दी जाएगी। गैंगस्टर ने यह भी दावा किया है कि पुलिस की हालिया कार्रवाई से उनके हौसले पस्त नहीं हुए हैं और उनकी साजिश अभी नाकाम नहीं हुई है।
बता दें कि पिछले महीने मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में एक्टर की जान बच गई लेकिन उन्होंने चोट आई थी। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद से कई कलाकारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 2 हफ्ते पहले अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ ग्लास के अंदर से फैंस से मुलाकात की थी। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे।
Advertisement
1984 के सिख दंगों का जिक्र कर दी गई धमकी
इस पूरे मामले को भावनात्मक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी इस पोस्ट के जरिए की गई है। पोस्ट में साल 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि उन घटनाओं के दोषियों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।
Advertisement
गैंगस्टर ने दुनिया भर में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति किसी भी देश में क्यों न छिपा हो, अगर वह सिख समुदाय या सिख कौम के खिलाफ बोलेगा, तो उससे पूरा हिसाब लिया जाएगा। इस बयान के जरिए सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को निशाने पर लेने की बात कही गई है।
पहले भी तीन बार मिल चुकी हैं धमकी
- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 23 अक्टूबर को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें मुंबई की मेयर रितु तावड़े के ऑफिस और अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर पर हमले की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में एक स्कूल पर ग्रेनेड हमले का भी जिक्र था।
- इसके बाद 6 नवंबर को दूसरी धमकी मिली। इसमें बच्चन के बंगले जलसा, बॉम्बे हाई कोर्ट और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ईमेल में खालिस्तान का जिक्र भी था। साथ ही दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट पर हमले की चेतावनी दी गई थी।
- तीसरी धमकी 12 नवंबर को मिली। इसमें बच्चन के घर, मुंबई एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस और कई बैंकों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इन धमकियों के बाद जलसा के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई और बैरिकेडिंग की गई। हालांकि, संबंधित जगहों की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
मुंबई से गिरफ्तार दो साथियों पर किया बड़ा दावा
इस विवादित पोस्ट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक हालिया कार्रवाई का भी हवाला दिया गया है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दावा किया है कि स्पेशल सेल ने मुंबई से जिन दो संदिग्धों- विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है, वे दोनों उसी के गिरोह के सदस्य हैं। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन दोनों आरोपियों को किसी दूसरे गैंग से जोड़कर न देखा जाए।