अमित शाह का असम और मिजोरम का तीन दिवसीय दौरा संपन्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह को विदा
- भारत
- 1 min read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह को विदा किया।
शाह शुक्रवार को जोरहाट पहुंचे थे और असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम किया था। केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को मिजोरम के आइजोल के लिए रवाना होने से पहले गोलाघाट में पुनर्निर्मित लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया और इसकी आवास परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखी थी।
Advertisement
मिजोरम में, उन्होंने राज्य की राजधानी आइजोल से असम राइफल्स प्रतिष्ठान को लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया। आइजोल में रात्रि विश्राम के बाद शाह रविवार सुबह गुवाहाटी लौटे और कोकराझार में ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)