अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से हिमस्खलन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी ली

उत्तरखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर हुए हिमस्खलन से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Home Minister Amit Shah
अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से हिमस्खलन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी ली | Image: ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर हिमस्खलन में फंसे लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बर्फ के नीचे दबे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रहे भारी हिमपात के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के निकट माणा में शुक्रवार को हिमस्खलन से 41 मजदूर बर्फ में दब गए।

शाह ने एक्स पर कहा, 'उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के डीजी से बात की। हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से लगा हुआ है। एनडीआरएफ की दो टीम भी जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच रही हैं।'

उत्तरखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर हुए हिमस्खलन से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। हालांकि, इनमें से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि दबे 41 अन्य मजूदरों को निकालने का काम जारी है। बदरीनाथ से लगभग तीन किलोमीटर दूर माणा भारत-तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः टूटा ग्लेशियर और फंसे 57 मजदूर; चमोली में कैसे हुआ हादसा?
 

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड