अपडेटेड 27 March 2025 at 17:07 IST

दो और हुर्रियत समूहों ने अलगाववाद त्यागा, मोदी के नए भारत में विश्वास जताया, बोले अमित शाह

शाह ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस के दो और घटकों ने अलगाववाद त्याग दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नये भारत’ के निर्माण में अपना विश्वास जताया है।

Follow : Google News Icon  
Lachit Barphukan Police Academy Inaugurated by Union Home Minister Amit Shah in Assam, Pledges to Make it No 1 in Country
दो और हुर्रियत समूहों ने अलगाववाद त्यागा, मोदी के नए भारत में विश्वास जताया, बोले अमित शाह | Image: Republic

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस के दो और घटकों ने अलगाववाद त्याग दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नये भारत’ के निर्माण में अपना विश्वास जताया है। यह घटनाक्रम अलगाववादी समूह हुर्रियत के दो अन्य घटकों द्वारा की गई इसी प्रकार की घोषणाओं के दो दिन बाद हुआ है।

शाह ने कहा कि..

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो घटकों- जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) और जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (जेकेडीपीएम)- ने मंगलवार को अलगाववाद त्यागने की घोषणा की थी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के शासन में अलगाववाद अंतिम सांस ले रहा है और एकता की जीत पूरे कश्मीर में गूंज रही है। शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी। हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जम्मू कश्मीर तहरीकी इस्तेकलाल और जम्मू कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकामत ने अलगाववाद त्याग दिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नये भारत के निर्माण में अपना विश्वास जताया है।’’ 

ये भी पढ़ें - Makeup Tips: ईद पर दिखना चाहती हैं एलिगेंट, इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 17:07 IST