'हमारे लिए पद से बड़ा देश, युवा पीढ़ी और छात्र...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं ज्यादा जरूरी देश, युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Amit Shah
Amit Shah | Image: ANI

Amit Shah: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किसी भी राजनीतिक पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा पीढ़ी और छात्र हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी राष्ट्रहित की भावना को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ भी की।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।

विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा- शाह

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।

शाह ने बताई धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धि

शाह ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के नेतृत्व वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' की मुख्य मांग थी, जिसके समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिनों से लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। अपने इस्तीफे के पत्र में प्रधान ने कहा कि उनका फैसला निजी कारणों से नहीं, बल्कि छात्रों की चिंता के कारण लिया गया है।

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही केंद्र सरकार की ओर से प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद यह नई नियुक्ति की गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM ने जिम्मेदारी दी है, ईमानदारी से काम करूंगा... शिक्षा मंत्री का जिम्‍मा मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए और क्या बोले?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड