अपडेटेड 2 March 2024 at 14:01 IST

'हमने गलतियों को सुधारा है, त्रिपुरा के लिए एतिहासिक दिन है', त्रिपक्षीय समझौते के बाद बोले अमित शाह

भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार और टिपरा मोथा के बीच शनिवार को त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

Follow : Google News Icon  
Home Minister Amit Shah
Home Minister Amit Shah | Image: PTI

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार और स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है। इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा इतिहास के लिए ये इतिहासिक दिन है। हमने गलतियों को सुधारा है। भविष्य की और देखने का काम किया है। 

त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर बोलते हुए  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, इतिहास जो है उसको बदला नहीं जा सकता है लेकिन भविष्य की वास्तविकताओं को देखते हुए आगे बढ़ सकते है। मोदी जी जो विकसित भारत का स्वप्न लेकर चल रहे है उसमे त्रिपुरा भी भागीदारी निभाएगा। गृह मंत्रालय ने हिंसा मुक्त नार्थ ईस्ट भारत के लिए ये प्रयास किया है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 March 2024 at 13:58 IST