अपडेटेड 8 January 2024 at 10:54 IST

Maldives पर निकल रहा लोगों का गुस्सा, EaseMyTrip ने रद्द की सभी फ्लाइट बुकिंग्स, कहा- देश के साथ हैं

Maldives: इस पूरे विवाद के बीच मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना को सस्पेंड कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Maldives minister insults PM Modi
मरियम शिउना ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर अभद्र ट्वीट किया था | Image: Republic

पीएम नरेंद्र मोदी पर मालदीव नेताओं के अभद्र ट्वीट के बाद भारत में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग मालदीव को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब EaseMyTrip ने भी एक्शन लेते हुए मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग्स को सस्पेंड कर दिया है। EaseMyTrip के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने सभी मालदीव फ्लाइट बुकिंग्स निलंबित कर दी है।" इसके अलावा निशांत पिट्टी ने चलो लक्षद्वीप हैशटैग शेयर किया है।

निशांत पिट्टी ने जो शेयर किया

दरअसल निशांत पिट्टी ने प्रशांत पिट्टी की एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें पीएम मोदी की हाल की लक्षद्वीप की फोटो शेयर की है। पोस्ट में लिखा है, 'लक्षद्वीप में समुद्रतट मालदीव/सेशेल्स जितने अच्छे हैं। हम इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के लिए हम ईज माय ट्रिप में अनोखे स्पेशल ऑफर लेकर आएंगे।'

हाल ही में पीएम मोदी पहुंचे थे लक्षद्वीप

बता दें कि पीएम मोदी हाल ही लक्षद्वीप पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्नॉर्कलिंग भी। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसको लेकर मालदीव के नेताओं ने भारत और पीएम मोदी पर भद्दे कमेंट्स किये थे। जिसके बाद भारत ने ऑफिशियल तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने मालदीव को लेकर बुरा-भला कहने लगे। कई लोगों ने तो मालदीव जाने की पहले से कराई टिकट कैंसिल करा दी तो कुछ ने लक्षद्वीप चलने की वकालत की। बता दें कि मालदीव के लिए टूरिज्म आर्थिक स्त्रोत का अहम जरिया है। ऐसे में जिस तरह सोशल मीडिया पर लोग बायकॉट मालदीव लिख रहे हैं, उससे उसकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

इस पूरे विवाद के बीच मालदीव सरकार ने आनन-फानन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर अभद्र टिप्पणी करने वाली मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना पर एक्शन हो गया है। उन्होंने कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य नेताओं माल्शा और हसन जिहान को भी सस्पेंड किया गया है।

Advertisement

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने क्या कहा

इस विवाद को लेकर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने ट्वीट किया, "मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ घृणास्पद भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: भारत के तेवर देख डैमेज कंट्रोल में जुटा मालदीव, PM Modi पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 3 मंत्री सस्पेंड

Advertisement

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 8 January 2024 at 07:55 IST