कर्नाटक में क्या कामयाब होगी ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी? नेतृत्व परिवर्तन के अटकलों के बीच सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होंगे डीके शिवकुमार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार गुरुवार को सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होंगे। इधर सिद्धारमैया की इस्तीफे की अटकलें फिर तेज हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Siddaramaiah & DK Shiv kumar
Siddaramaiah & DK Shivkumar | Image: ANI

कर्नाटक में जल्द सत्ता परिवर्तन संभव है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी की खींचतान का कांग्रेस ने सामाधान निकाल लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया गुरुवार को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली में दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने करीब 6 घंटे तक चली मैराथन बैठक के बाद सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। मगर पार्टी की ओर से इस पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।  इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है।

कर्नाटक में एक बार ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी शुरू हो गई है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ घंटों चली बैठक के बाद सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देर रात कर्नाटक लौट गए। सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने आवास पर मंत्रियों को बैठक बुलाई। इस ब्रेकफास्ट मीटिंग में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होंगे।

सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होंगे शिवकुमार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कल सुबह 9 बजे कावेरी में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बुलाई गई ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होंगे। सिद्धारमैया कैबिनेट के सभी मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे। चर्चा यह भी की इसी बैठक में सिद्धरमैया अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा है कि ये सब अटकलें  हैं।

कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी

अब सवाल उठ रहा है कि कर्नाटक में क्या एक बार फिर ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी कामयाब होगी? सिद्धारमैया 5 साल तक का कार्यकाल पूरा करेंगे या ढाई साल पूरे की वजह से डीके शिवकुमार को कुर्सी सौंपी जाएगी। बीते साल नंवबर में भी दोनों नेताओं के बीच कुर्सी को लेकर खींचतान हुई थी, मगर कई दौर के बैठक और आलाकमान के निर्देश के बाद मामला शांत हो गया। मगर शिवकुमार इस बार झुकने वाले नहीं है।

Advertisement

सिद्धारमैया को कांग्रेस का बड़ा ऑफर

सियासी गलियारों में यह ही चर्चा है कि सिद्धारमैया को कुर्सी छोड़ने के कांग्रेस ने बड़ी पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय भूमिका में लाने के लिए बड़ा ऑफर दिया है। इसके साथ ही उन्हें सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व सर्वसम्मति से शिवकुमार के दावे का समर्थन कर रहा है।

सीएम देंगे अपने पद से इस्तीफा?

कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया को बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारियां संभालने के लिए संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) में एक सीट की पेशकश की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इस कदम पर अंतिम फैसला लेने के लिए 3 दिन का समय मांगा है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने मंत्रियों के साथ पहले चर्चा करेंगे। सिद्धारमैया ब्रेकफास्ट मीटिंग में अपने मंत्रियों के साथ इस पेशकश पर मंथन कर सकते हैं। इसके बाद वो इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: केरल के पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर पड़ी ED की रेड

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड