LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ संविधान की भक्षक बन गई कांग्रेस, विपक्ष ने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को कुचला- हिसार में बोले PM मोदी

India News Live: संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही हैं। अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां विकास से जुड़े कई योजनाओं की शुरुआत की। कलकत्ता HC के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद के समशेरगंज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। वक्फ AIMPLB ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान शांति के साथ प्रदर्शन करें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: X

India News Live: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां हिसार से अयोध्या के लिए एक कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और हिसार एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखीं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। झारखंड के हजारीबाग में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। उपद्रवियों ने धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया, जिसके बाद दो समुदाय आपस में भिड़ गए। हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद के समशेरगंज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शनों पर AIMPLB ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान शांति के साथ प्रदर्शन करें।
 


विक्रमोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विक्रमोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कहा, "3D और ऑडियो-विजुअल का इस्तेमाल किया गया है, सिर्फ इतना ही नहीं, हमारे घुड़सवार जमीन पर तैनात हैं। ऐसा लग रहा है जैसे हम इतिहास देख रहे हैं... मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मेरी शुभकामनाएं।
 


मालदा हिंसा के पीड़ितों से मिले सुकांता मजूमदार

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने मोथाबारी (मालदा) हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की।


Advertisement

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग गई है। मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है। आग दूसरे तल पर लगी है। आग की वजह से पूरा अस्पताल धुएं से भर गया है। 
 


बंगाल से हिंदू लोग पलायन कर रहे हैं, यह बहुत शर्म की बात है- लॉकेट चटर्जी

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "यहां कानून व्यवस्था किसके हाथ में है? मुख्यमंत्री कहां हैं? आज पश्चिम बंगाल की हमारी अभिभावक कहां हैं? वह पुलिस मंत्री भी हैं। वह क्या कर रही हैं? एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ ट्वीट करके छोड़ दिया। पहले मुर्शिदाबाद में हुआ और अब भांगर में हो रहा है... पुलिस के सामने पुलिस की गाड़ियां जलाई जा रही हैं, सब जल रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है क्योंकि ऊपर से मुख्यमंत्री का आदेश है कि कुछ मत करो, उन्हें करने दो क्योंकि यह उनकी वोट बैंक की राजनीति है... 2025 में देश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जहां हिंदू लोग पलायन कर रहे हैं, यह बहुत शर्म की बात है, मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए भी शर्म की बात है..."


Advertisement

वक्फ संशोधन लश्कर-ए-लूट की छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक- मुख्तार अब्बास नकवी

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा, "वक्फ के संशोधन से साफ है कि लश्कर-ए-लूट की छूट पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई है... ऐसे में आपको कुछ ऐसे ही लोग उत्पात मचाते नजर आएंगे और मुझे दुख है कि एक तरफ लश्कर-ए-तबाही है और दूसरी तरफ लश्कर-ए-तुष्टीकरण है। चोट लग रही है कि लशकर-ए-तबाही को और चीख निकल रही है लशकर-ए-तुष्टिकरण की। मुझे लगता है कि हमें उन लोगों से सावधान रहना होगा जो इस तरह के भ्रम के माहौल के जरिए सामाजिक सद्भाव के ताने-बाने को नष्ट करने की साजिश करना चाहते हैं... वक्फ का संशोधन किसी धर्म के लिए नहीं बल्कि देश का कानून है। इसमें आस्था का सरंक्षण और व्यवस्था का सुधार भी है... जो लोग हिंसा कर रहे हैं, वे अक्षम्य हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां की सरकार इस तरह से हिंसा करने वाली ताकतों को संरक्षण और समर्थन देती नजर आ रही है..."


वक्फ कानून जिसे नहीं मानना है वो पाकिस्तान चला जाए- नवनीत राणा

नवनीत राणा ने कहा कि वक्फ कानून अच्छे के लिए पास हुआ है। मुझे लगता है ममता बनर्जी जैसे ही लोग इसका विरोध कर सकते हैं जिनको सनातन धर्म मंजूर नहीं है। वक्फ कानून जिसको नहीं मानना है वो पाकिस्तान चला जाये। जो हिंसा हुई है इसका पूरा दोष ममता दीदी को जाता है। 
 


आप A, B, C, D, E, F, G, H कोई भी हों, कानून को अपने हाथ में न लें- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "पहला बैसाख से पहले, मैं आप सभी से कहूंगी कि सभी को अनुमति के साथ शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन कृपया, चाहे आप A, B, C, D, E, F, G, H कोई भी हों, कानून को अपने हाथ में न लें। कानून की रक्षा के लिए उसके रक्षक हैं, हमें कानून के भक्षक नहीं चाहिए..."


हफीजुल हसन के बयान पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए- आरपी सिंह

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के कथित बयान "पहले शरीयत, फिर संविधान" पर कहा, "हमने नहीं उन्होंने खुद कहा कि शरिया मेरे दिल में है और संविधान मेरे हाथ में है। मैं शरिया को पहले मानूंगा और संविधान को बाद में मानूंगा। यह देश बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान से चलता है। यह मेरे धार्मिक ग्रंथ और कानून के हिसाब से नहीं चलेगा। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए क्योंकि झारखंड में वे JMM के साथ गठबंधन में हैं..."


क्या पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का जन्म लेना गुनाह है- समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, "... हिंदुओं का घर जल रहा है और हिंदुओं की मां-बहनों पर अत्याचार हो रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई जा रही है... मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद ईद-उल-फितर के मंच से बोलकर आई थी कि हम वक्फ संशोधन विधेयक को यहां लागू होने नहीं देंगे... TMC के नेता वक्फ संपत्ति हड़प चुके हैं... क्या पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का जन्म लेना गुनाह है?.."


पशुपति पारस के NDA छोड़ने से कोई नुकसान नहीं होगा- जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने 'पशुपति पारस के NDA छोड़ने से कितना नुकसान होगा' पूछे जाने पर कहा, "कोई नुकसान नहीं होगा।"
 


प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया है, वह मिथिला के लिए पर्याप्त है- ललन सिंह

बिहार: JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "अभी तक जो प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया है, वह मिथिला के लिए पर्याप्त है... बिहार में चुनाव की तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को जो दिया है, उससे बिहार में चुनाव का माहौल तैयार हो चुका है..."


कैथल के रामपाल कश्यप से मिले पीएम मोदी, पहनाए जूते

आज हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी ने कैथल के रामपाल कश्यप से मुलाकात की, जिन्होंने 14 साल पहले कसम खाई थी कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक वे जूते नहीं पहनेंगे और आज वे प्रधानमंत्री मोदी से मिले। प्रधानमंत्री ने उन्हें जूते पहनाए।


पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल करने पर सजा मिल जाती है- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "सभी जानते हैं कि यहां(पंजाब) कानून-व्यवस्था खराब है लेकिन यहां कानून-व्यवस्था पर सवाल करने पर सजा मिल जाती है... यहां कार्रवाई प्रताप सिंह बाजवा पर हो रही है और अगर इनमें(पंजाब सरकार) हिम्मत है तो कार्रवाई उन पर करें जिन्होंने यहां कानून-व्यवस्था बिगाड़ रखी है... कानून-व्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है... पंजाब में हम पर धमकियों का असर नहीं होगा..."


जैन मुनियों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं - मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैं इंदौर के पास महू में उनकी जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करके आ रहा हूं। मुझे खुशी है कि कल ही प्रधानमंत्री मोदी ने महू से दिल्ली के लिए नई ट्रेन को मंजूरी दी, हमने इसका उद्घाटन भी किया..."

नीमच की घटना पर उन्होंने कहा, "कल की घटना के बारे में मुझे जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने शराब पीकर हमारे जैन मुनियों के साथ बदसलूकी की है, हमने तुरंत पुलिस टीम बनाई और सभी लोगों को पकड़ा, सरकार ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी..."


INDI गठबंधन और ममता बनर्जी के लिए संविधान का कोई महत्व नहीं- सुधांशु त्रिवेदी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वक्फ संशोधन अधिनियम पर दिए बयान पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "भारत की संवैधानिक व्यवस्था के तहत क्या ममता बनर्जी यह अनुमति देंगी कि कोई जिला पंचायत पश्चिम बंगाल विधानसभा के कानून को न माने? तो कोई राज्य कैसे केंद्र सरकार के कानून को नहीं मान सकता है? यह साफ दर्शाता है कि INDI गठबंधन और ममता बनर्जी के लिए संविधान का कोई महत्व नहीं है... पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के शासनकाल में उपद्रवी तत्वों के हाथों से होते हुए अराजकता की ओर बढ़ता जा रहा है..."


अंबेडकर जयंती पर CM रेखा गुप्ता का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कहा, "आज का यह दिन बाबा साहब अंबेडकर जयंती का अवसर है। पूरे देश में यह दिन बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने भी इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हम अगले 15 दिनों तक स्कूलों में लगातार बाबा साहब अंबेडकर का चरित्र, व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए हुए कार्य अपने बच्चों को बताएंगे। दिल्ली के प्रत्येक पिछड़े वर्ग को उसके सम्मान और उसे आगे बढ़ाने के लिए अवसर दिए जाएंगे।"


राम मंदिर के मुख्य शिखर पर किया गया पवित्र कलश स्थापित

राम मंदिर के मुख्य शिखर के कलश की स्थापना संपन्न हुई। वैदिक ब्राह्मण के मौजूदगी में शास्त्रों विधि से कलश स्थापना पूजन संपन्न हुआ। आज सुबह 9.15 कलश पूजन विधि द्वारा आरंभ हुआ। सुबह 10.15 मिनट पर शिखर कलश को स्थापित किया गया है। अब मुख्य शिखर पर ध्वजादंड  स्थापना का कार्य आरंभ होगा।


प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में नंदू गैंग के 2 शूटर्स गिरफ्तार

11 अप्रैल को दिल्ली के पश्चिम विहार में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने नंदू गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर का नाम राजकुमार उर्फ बिल्लू था। बिल्लू जब जिम से घर की तरफ जा रहा था उसी दौरान उस पर एक दर्जन गोलियां मारी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी नंदू गैंग ने सोशल मीडिया पर ली थी। फिलहाल शुभम और शौकीन नाम के दोनों शूटर्स को अंबाला पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
 


मुर्शिदाबाद हिंसा पर दिग्विजय सिंह का बयान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की घटना पर कहा, "नफरत फैलाने और दंगे कराने वाले संगठनों को क्यों DJ चलाकर मस्जिदों के सामने से जुलूस निकालने की इजाजत दी जाती है? यह इजाजत नहीं देनी चाहिए। आज सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइंस का पालन नहीं हो रहा है... अगर ईमानदारी के साथ सरकार सुप्रीम कोर्ट की सभी गाइड लाइंस का पालन करे तो दंगे नहीं होंगे। यह डबल इंजन सरकार की मानसिकता है..."


यमुनानगर में पीएम मोदी की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को आगे रखती है और देश की प्रगति के लिए उनका अनुसरण करती है।"


गुना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गुना में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान पथराव की घटना के खिलाफ हनुमान चौक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। गुना के SP संजीव कुमार सिन्हा ने कहा, "स्थिति अब सामान्य है और पुलिस बल उचित तरीके से तैनात है। हम असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"


यमुनानगर में PM मोदी ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए यमुनानगर पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका स्वागत किया।


जब से भाजपा की सरकार आई है ये लोग स्कूलों का बंटाधार करने में लगे हैं- सिसोदिया

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "उनकी पूरी राजनीति बाबा साहब की शिक्षाओं के विपरीत है। बाबा साहब ने कहा था कि देश को शिक्षित करो। ये लोग स्कूल माफिया को मजबूत कर रहे हैं। सरकारी स्कूल बर्बाद कर रहे हैं। बाकी राज्यों में जहां इनकी सरकारें थीं, वहां कभी कुछ नहीं हुआ लेकिन दिल्ली में केजरीवाल की सरकार के दौरान सरकारी स्कूल अच्छे हुए थे। जब से भाजपा की सरकार आई है ये लोग स्कूलों का बंटाधार करने में लगे हैं। लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भी ना पढ़ा पाए और शिक्षा माफियाओं के हाथों लूटने के लिए मजबूर उसके लिए इन्होंने फीस बढ़ाने की खुली छूट दे दी है।"


सत्येंद्र जैन का BJP पर निशाना

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा, "AAP की 10 साल सरकार रही। हमने 10 साल तक प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी। इन्होंने आते ही अचानक फीस में इजाफा कर दिया। कुछ-कुछ स्कूलों की फीस साल की 2 लाख तक पहुंच गई है। मध्यम वर्ग भी इस फीस को नहीं दे पाएगा। इतनी तेजी से फीस बढ़ाना गलत है।"


गुना में जुलूस पर पथराव की घटना पर बाबा बागेश्वर का बयान

गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव की घटना पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "वहां जो हुआ वह निंदनीय है। एक धर्म विशेष के लोगों ने हिंदुओं में डर पैदा करने के लिए ऐसा किया... जो लोग किसी भी धार्मिक उत्सव के दौरान पथराव करते हैं, वे इंसान नहीं हैं और सरकार को उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। सीएम मोहन यादव, जो मेरे बहुत प्रिय हैं, मैं उनसे दोषियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई करने के लिए कहूंगा।"


PM मोदी के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी के अपने भाषण में कांग्रेस पर संविधान का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए करने का आरोप लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "ये लोग तब भी बाबा साहेब के दुश्मन थे और आज भी हैं। जब बाबा साहेब ने बौद्ध धर्म अपनाया था, तब इन लोगों ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि अब वे अछूत हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बुद्ध को अछूत बना दिया। बाबा साहेब की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी थी और हिंदू महासभा उनके खिलाफ थी।"


संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट बंद होगी- PM मोदी

हिसार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन है। अगर वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता तो उन्हें फायदा होता। लेकिन इन संपत्तियों का फायदा भू-माफियाओं को मिला...इस संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट बंद होगी। अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा। नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा। मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा। यही असली सामाजिक न्याय है।"


हिसार से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है। आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है"


PM मोदी ने हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी।
 


मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी बहुत बड़ी सफलता- पंकज चौधरी

बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा है कि जिन-जिन लोगों ने गरीबों का पैसा खाया उसे वापस करना होगा। देश में सभी के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। मेहुल चोकसी पकड़ा गया है, ये बहुत बड़ी सफलता है। "


CM योगी ने अर्पित की डॉ. बीआर अंबेडकर को पुष्पांजलि

डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अन्य नेताओं ने हजरतगंज में पुष्पांजलि अर्पित की।


बाबा साहब की स्मृतियों को नमन करता हूं- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। मैं बाबा साहब की स्मृतियों को नमन करता हूं। बाबा साहब ने इस देश को संविधान देकर वंचित वर्ग को जीविकोपार्जन की सारी सुविधाएं देने की संवैधानिक व्यवस्था दी है। बाबा साहब की सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वंचित वर्ग को योजनाएं देने का काम किया है।"


ममता बनर्जी को वोट की चिंता- JDU नेता नीरज कुमार

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का ऐसा बयान कि हम वक्फ बिल को लागू नहीं होने देंगे बताता है कि उन्हें राज्य की नहीं वोटर की चिंता है। वक्फ संशोधन बिल का विरोध और समर्थन आपने संसद में किया तो अब इस तरह से लोगों को बयान देकर भड़काना ठीक नहीं है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड है ऐसे कामों का। ये बयान कहीं से शोभा नहीं देता। 


गुजरात दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर गुजरात के एकता नगर पहुंचे। विदेश मंत्री केवड़िया और आसपास के इलाकों में MPLADS परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।


जेपी नड्डा- सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने दी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।


PM मोदी ने प्रेरणा स्थल पर डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।


अंबडेकर जयंती पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर पहुंचे।


बेल्जियम से मेहुल चोकसी गिरफ्तार

आर्थिक अपराध करके भागे मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया: ईडी सूत्र


हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार मुर्शिदाबाद के धुलियान में तीन लोगों की मौत हो गई।


अमित शाह ने दी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।"


PM मोदी का हरियाणा दौरा

PM मोदी आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वह यहां कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। हरियाणा दौरे को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, "अंबेडकर जयंती पर कल का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।"

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड