अपडेटेड 22 July 2024 at 22:14 IST

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या चार लाख के पार पहुंची

दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए।

Follow : Google News Icon  
Amarnath cave temple
Amarnath cave temple | Image: PTI

दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए। इसके साथ ही इस साल यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया, "सोमवार को 12,539 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और वार्षिक यात्रा के 24वें दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।"

चार लाख श्रद्धालुओं किए बाबा बर्फानी के दर्शन

उन्होंने बताया कि 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 4,08,518 हो गई है।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पवित्र गुफा में दर्शन करने वालों में 7,760 पुरुष, 2,772 महिला , 175 साधु और एक साध्वी शामिल हैं।

Advertisement

सुरक्षा बलों के 1,600 से अधिक जवानों ने भी किए दर्शन

सुरक्षा बलों के 1,600 से अधिक जवानों और 174 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की। अधिकारियों के अनुसार इस साल की यात्रा में दो मौतें हुई हैं जिनमें हरियाणा का एक सेवादार और झारखंड का एक तीर्थयात्री शामिल है। बालटाल मार्ग पर जून के महीने में दिल का दौरा पड़ने से दोनों की मौत हो गई थी।

Advertisement

यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।

इसे भी पढ़ें: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट,इन आंकड़ों पर रहेगी नजर

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 22 July 2024 at 22:14 IST