Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, यात्रा के दौरान आसानी से कर सकेंगे कॉल

Amarnath Yatra 2026: आज शुक्रवार 3 जुलाई को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने तो कई बड़ी तैयारी की है ही, लेकिन अब भारती एयरटेल ने भी इस पवित्र धाम के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
amarnath yatra airtel
amarnath yatra airtel | Image: amarnath yatra airtel

Amarnath Yatra 2026: गुरुवर को जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिंहा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभरंभ किया था। जिसके बाद आज शुक्रवार 3 जुलाई को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। इसी के साथ वर्ष 2026 की अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने तो कई बड़ी तैयारी की है ही, लेकिन अब भारती एयरटेल ने भी इस पवित्र धाम के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।  

Uploaded image

मिलेगा जबरदस्त नेटवर्क 

भारती एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से यात्रा में आने वाली सभी क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है। इससे तीर्थयात्रियोंसुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन को अब बेहतर नेटवर्क कवरेज मिलेगी। 

एयरटेल के अनुसार बालटाल में अपनी मौजूदा उपस्थिति के अलावा, कंपनी ने चंदनवाड़ीपिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नेटवर्क साइटस तैनात कर महत्वपूर्ण पहलगाम मार्ग पर नेटवर्क कवरेज स्थापित किया है। इसके साथ ही पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है।

Uploaded image

वॉयस के साथ डेटा सेवाएँ भी की मजबूत 

भारती एयरटेल ने अपने एक बयान के जरिए बताया है कि यात्रा के दौरान संचार इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए यह तैनाती संबंधित सरकारी प्राधिकरणों और स्थानीय प्रशासन के साथ आपसी समन्वय में की गई है। विस्तारित नेटवर्क कवरेज से विश्वसनीय वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध होगीआपातकालीन संचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा लाखों तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल पहुंच बेहतर होगी।

Advertisement

सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में मिलेगा नेटवर्क 

जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के सीओओ विक्रम आरएस ने कहा, "एयरटेल में हम सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी लोगोंसमुदायों और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटालदोनों मार्गों पर हमारे नेटवर्क का विस्तार जम्मू-कश्मीर में हमारे निरंतर निवेश का प्रमाण है। साथ हीइस महत्वपूर्ण वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान श्रद्धालुओंसुरक्षा बलों और प्रशासन को हर समय विश्वसनीय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।"

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फ्री में फीफा विश्व कप देखने के लिए Airtel ने पेश किया नया प्लान, मुफ्त मिलेगा इस प्‍लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड