ALL OUT वॉर...भारत को धमकी देने के बाद अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया पाक रक्षा मंत्री, बोला- आप तो वर्ल्ड लीडर हैं, जरा देखिए
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
- भारत
- 2 min read

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक तरफ भारत को खुलेआम युद्ध की धमकी दी, तो दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील भी की।
ब्रिटेन के एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा- 'अगर भारत कोई बड़ा कदम उठाता है, तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा और यह जवाब पूरी तरह से युद्ध की दिशा में हो सकता है।' उन्होंने दावा किया कि दो परमाणु संपन्न देशों के बीच बढ़ता टकराव वैश्विक चिंता का विषय होना चाहिए।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत के आरोपों को नकारा
आसिफ ने अमेरिका से अपील करते हुए कहा कि ट्रंप एकमात्र वैश्विक शक्ति का नेतृत्व कर रहे हैं और उन्हें इस संकट में मध्यस्थता करनी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे वे अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में कर रहे हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आतंकी हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के भारत के आरोप को नकारते हुए उल्टा भारत पर फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
हम भारत के हमले का देंगे जवाब-पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
वहीं, पाकिस्तानी टीवी पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से जब पूछा कि अगर भारत हमारे खिलाफ एक्शन लेगा तो आप क्या करेंगे. इसपर रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारत ऐसी कोई स्थिति पैदा करने की कोशिश करता है तो हम उसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपको अभिनंदन वाला वाली घटना याद होगी कि जब पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया गया था तो क्या हुआ था। रक्षा मंत्री ने भारतीय मीडिया को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में भारतीय मीडिया कुछ भी कह रहा है। हमें उम्मीद है कि भारत कोई गैर जिम्मेदाराना कदम नहीं उठाएगा। अगर भारत की तरफ से कोई हमला होता है तो पाकिस्तान उसका जवाब देने की स्थिति में हैं।