अपडेटेड 5 January 2024 at 23:33 IST
Congress ने किया पार्टी में बड़ा बदलाव, अलका लांबा को दी ये जिम्मेदारी
कांग्रेस ने अलका लांबा को महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं वरुण चौधरी NSUI के प्रमुख बनाए गए।
- भारत
- 2 min read

कांग्रेस पार्टी ने 5 जनवरी, शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें, नेटा डिसूजा की जगह कांग्रेस ने महिला विंग का अध्यक्ष अलका लांबा को नियुक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का प्रमुख बनाया।
खबर में आगे पढ़ें:
- कांग्रेस में बढ़ा अलका लांबा का कद
- वरुण चौघरी बने NSUI के प्रमुख
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी अलका लांबा को पिछले साल ही कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में नामित किया गया था। नवनियुक्त कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा अपने युवा अवस्था से ही राजनीति में काफी एक्टिव थी। इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। 1995 में बतौर NSUI उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष चुनी गयी थी।
2014 में आप से मिलाया था हाथ
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने 2014 में कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाया था। हालांकि, 2019 में वो वापस अपनी पुरानी पार्टी में लौट आई थीं। साल 2015 में कांग्रेस नेत्री लांबा चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी निवर्तमान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा और निवर्तमान एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन के योगदान की सराहना करती है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 5 January 2024 at 23:33 IST