अपडेटेड 20 January 2024 at 14:22 IST

अलीगढ़ की तालानगरी से रामनगरी पहुंचा 400 किलो का ताला, लगे जय श्रीराम के नारे, जानें खासियत

अलीगढ़ में बनाए गए 400 किलोग्राम के ताले को शनिवार को अयोध्या लाया गया। इस क्रेन के मदद से ट्रक से नीचे उतारा गया। ताले तो राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।

Follow : Google News Icon  
400 KG Lock
400 किलो का ताला | Image: ANI

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश से रामलला और मंदिर के लिए कई खास उपहार अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को तालानगरी अलीगढ़ से रामनगरी में एक खास ताला पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह ताला दुनिया के सबसे बड़ा ताला है।

अलीगढ़ में बनाए गए 400 किलोग्राम के ताले को शनिवार को अयोध्या लाया गया। इस क्रेन के मदद से ट्रक से नीचे लाया गया। खास ताले के अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचने के बाद उत्साह में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डा अन्नपूर्णा भारती ताले को लेकर अयोध्या पहुंचे। इस ताले को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।

6 महीने में बनकर तैयार हुआ ताला

बता दें कि इस खास ताले को अलीगढ़ में ज्वालापुरी की गली नंबर 5 में रहने वाले ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रूकमणी शर्मा ने बनाया है।  यह 6 फीट 2 इंच लंबा और दो फीट साढ़े नौ इंच चौड़ा है। ताले को बनाने में 65 किलोग्राम पीतल का इस्तेमाल किया गया गया है। इसको बनाने में करीब 6 महीने का समय लगा है।

विश्व का सबसे बड़ा ताला

इस ताले को विश्व का सबसे बड़ा ताला बताया जा रहा है। ताले को सत्यप्रकाश शर्मा ने बनाना शुरू किया था लेकिन उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी रूकमणी शर्मा और बेटे महेश चंद ने इस पूरा किया। 12 दिसंबर को सत्यप्रकाश शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनका सपना था दुनिया का सबसे बड़ा ताला बनाना।

Advertisement

राम मंदिर में लगेगा यह ताला

राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु इस ताले को अलीगढ़ के प्रतीक चिन्ह के रूप में जानेंगे। ताले की चाबी भी बेहद खास है। तीन फिट चार इंच लंबी इसकी चाबी तीस किलोग्राम की है। ताले और चाबी के निर्माण पर करीब 5 लाख रुपए का खर्च आया है।

ताले पर अखाड़ा परिषद और मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी शिष्या अन्नपूर्णा भारती द्वारा सप्रेम भेंट के साथ उसके निर्माता सत्यप्रकाश शर्मा और रूकमणी शर्मा का नाम लिखा है। जहां पर ताले की चाबी लगती है वहां जय श्रीराम लिखा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर के राम भजन के मुरीद हुए PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 January 2024 at 13:52 IST