SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 28 से 30 सितंबर तक इन सेवाओं का ही ले सकेंगे लाभ; यहां चेक करें पूरी जानकारी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है। सप्ताहांत के कारण शाखा संचालन लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रह सकता है। इस दौरान चेक क्लियरिंग और भौतिक दस्तावेजों से जुड़े कार्य बाधित रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 28 से 30 सितंबर तक इन सेवाओं का ही ले सकेंगे लाभ; यहां चेक करें पूरी जानकारी
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 28 से 30 सितंबर तक इन सेवाओं का ही ले सकेंगे लाभ; यहां चेक करें पूरी जानकारी | Image: ANI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। 28 से 30 सितंबर, 2026 तक होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे शाखा (ब्रांच) से जुड़े अपने सभी महत्वपूर्ण काम समय रहते निपटा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

5 दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हड़ताल की तारीखों 28, 29 और 30 सितंबर से ठीक पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को लगातार 5 दिनों तक नियमित शाखा संचालन में रुकावट देखने को मिल सकती है। UFBU ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 26 अक्टूबर से भी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू?

SBI ने स्पष्ट किया है कि वह हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं बहाल रखने के पूरे प्रयास कर रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए निम्नलिखित विकल्प चालू रहेंगे। 
कैश निकालने और जमा करने के लिए ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीनें काम करेंगी।
फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए SBI YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं बिना किसी रुकावट के उपलब्ध रहेंगी।
बुनियादी लेन-देन के लिए चयनित सीएसपी केंद्र भी खुले रहेंगे।

किन सेवाओं पर पड़ेगा हड़ताल का असर?

बैंकिंग सेवाएं जिनके लिए दस्तावेज जमा करने या बैंक कर्मचारियों की सीधी सहायता की आवश्यकता होती है, वे हड़ताल से प्रभावित हो सकती हैं। शाखाओं में चेक क्लीयरेंस, नया खाता खोलना, लोन से जुड़े काम और अन्य ब्रांच-निर्भर कागजी प्रक्रियाओं में देरी या रुकावट आने की पूरी संभावना है।

Advertisement

इन बातों का रखें खास ध्यान 

यदि आपके पास चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने या कैश से संबंधित कोई भी बड़ा काम है तो उसे 25 सितंबर से पहले ही पूरा कर लें। हड़ताल के दौरान किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए डिजिटल पेमेंट मोड का ही अधिक से अधिक उपयोग करें।

ये भी पढ़ें - गोद में उठाया, इधर-उधर किया बैड टच और...जमुई में बीच सड़क युवती के साथ हैवानियत, ब्‍वॉयफ्रेंड संग देख तीन युवकों ने की घटिया हरकत; VIDEO वायरल

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड