अपडेटेड 26 May 2024 at 10:55 IST

अकोला महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर रहा, जिले में धारा 144 लागू

Maharashtra: पिछले दो दिन में अकोला महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर रहा। जिसे देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Follow : Google News Icon  
 Five people died allegedly due to heat stroke in Rajasthan
अकोला महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर रहा | Image: ANI

Maharashtra: महाराष्ट्र का अकोला जिला पिछले दो दिन में राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

अकोला में लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 शनिवार को लागू कर दी।

जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया। उन्होंने निजी कोचिंग कक्षाओं के समय में बदलाव करने और उन्हें दोपहर के दौरान आयोजित नहीं किए जाने का निर्देश दिया।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने शहर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है।

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से विदर्भ क्षेत्र के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Advertisement

अकोला 26 मई 2020 को 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर था। इस तारीख को मध्य प्रदेश का खरगोन देश का सबसे गर्म शहर था।

अकोला के जिलाधिकारी ने शनिवार को 31 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी।

ये भी पढ़ें: Neem for Skin: पिंपल, दाग-धब्बों का सफाया कर देगा नीम, बस इस तरह करें इस्तेमाल; खूब मिलेगा फायदा

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 May 2024 at 10:55 IST