अपडेटेड 24 December 2024 at 12:35 IST

BJP पर बोले अखिलेश यादव, कहा- ये ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार

अखिलेश यादव ने BJP नीत केंद्र और राज्‍य सरकार पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि BJP डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
BJP पर बोले अखिलेश यादव, कहा- ये ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ की सरकार | Image: X- @yadavakhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र और राज्‍य सरकार पर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ (दोहरी गलतियों वाली) की सरकार है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर वंदे भारत ट्रेन की उस खबर को साझा किया जिसमें बताया कि ट्रेन को गोवा जाना था लेकिन वह कल्याण चली गई।

उन्होंने पोस्ट में कहा…

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है।’’

ये भी पढ़ें - बर्थडे पार्टी में पीटा, नंगा कर मुंह पर किया पेशाब; नाबालिग ने दे दी जान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 12:35 IST