अपडेटेड 2 October 2024 at 15:55 IST
'गांधी-शास्त्री जयंती' पर अखिलेश ने बापू-शास्त्री को किया नमन; बताया- सत्य, संघर्ष, सादगी का प्रतीक
अखिलेश यादव ने 2 अक्टूबर के दिन देश की दो महान हस्तियों महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
- भारत
- 2 min read

Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri birth anniversary: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2 अक्टूबर के दिन देश की दो महान हस्तियों महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया है। अखिलेश यादव ने दोनों के सत्य, संघर्ष, सेवा और सादगी के महान प्रतीकों को नव संकल्प को भी याद किया।
'गांधी-शास्त्री जयंती' के मौके पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- 'गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, संघर्ष, सेवा और सादगी के महान प्रतीकों को नव संकल्प के साथ याद करते हुए श्रद्धावनत नमन।'
समाजवादी पार्टी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। अपने आधिकारिक 'X' हैंडल से सपा ने अलग-अलग पोस्ट में लिखा- 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत शत नमन। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत शत नमन।'
भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर की तारीख बेहद खास
गांधी जयंती हर साल मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें 'राष्ट्रपिता' के रूप में भी जाना जाता है। पूरा देश इस दिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देता है और इसे राष्ट्रीय अवकाश के रूप में चिह्नित किया जाता है। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में जन्मे महात्मा गांधी या मोहनदास करमचंद गांधी ने अहिंसक प्रतिरोध अपनाया और अत्यंत धैर्य के साथ औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे रहे। इसके कारण भारत को 1947 में अपनी स्वतंत्रता मिली।
Advertisement
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 'जय जवान जय किसान' का नारा दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री एक महान दूरदर्शी नेता थे, जो लोगों की भाषा समझते थे और जिन्होंने देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया। वे महात्मा गांधी की राजनीतिक शिक्षाओं से बहुत प्रभावित थे।
यह भी पढ़ें:
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 2 October 2024 at 15:55 IST