अपडेटेड 4 May 2025 at 16:41 IST

'बहुत सजाई थी महफिल लेकिन कोई उसे लूट...', जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

जातीय जनगणना को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
सपा प्रमुख अखिलेश यादव | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार और किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम सीमा पर है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के अपमान करने का दावा करते हुए बीजेपी को घेरकर कहा, "धान, मंगफली के बाद अब गेहूं की खरीद में भी ये सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिली हुई है। गेहूं की कीमत किसान को ज्यादा मिल सकती है, लेकिन सरकार किसान को कीमत नहीं देना चाहती है। किसान के ऊपर संकट पैदा हो रहा है।"

उन्होंने कहा कि बिजली और उनकी जरूरत का हर सामान महंगा है। अगर कोई सवाल पूछे तो उसके ऊपर कार्रवाई होती है। अगर कोई सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो तो उसकी पगड़ी उछाल देंगे। कई मौके पर बीजेपी की सरकार ने किसानों को अपमानित किया। गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक समय-समय पर किसानों को अपमानित किया गया।

जातीय जनगणना को लेकर क्या बोले अखिलेश?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव और जाति जनगणना को लेकर कहा,"बहुत सजाई थी महफिल, लेकिन कोई उसे लूट ले गया। इस बार बीजेपी की कोई चालबाजी नहीं चलेगी, ये चुनावी धांधली करते हैं। यूपी की 403 विधानसभाओं में बीजेपी की कोई भी चारसौ बीसी नहीं चलने देंगे PDA परिवार की एकजुट ताकत से बीजेपी ने घबराकर जाति जनगणना कराई है। जाति जनगणना में धांधली ना हो, इसलिए PDA परिवार एकजुट रहेगा। बीजेपी भाईचारे को पसंद नहीं करती है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: ये हैं पाकिस्तान के शेर... पत्रकार ने पूछा सवाल भारत हमला करेगा तो क्या करोगे? पाक सांसद बोले - मैं तो लंदन भाग जाउंगा

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 May 2025 at 16:41 IST