श्रीनगर में डॉक्टर अदील अहमद के लॉकर से मिली AK-47 राइफल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के उड़े होश; आतंकी कनेक्शन का शक

AK-47 rifle at Doctor residence in Anantnag: मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर का नाम अदील अहमद रदर बताया जा रहा है। यह पूर्व सरकारी डॉक्टर भी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदील रदर के घर लॉकर में AK-47 राइफल मिली है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AK-47 rifle
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva/Republic

AK-47 rifle at Doctor residence in Anantnag:  जम्मू-कश्मीर की राजधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अनंतनाग में एक डॉक्टर के घर AK-47 राइफल मिली है। इससे आसपास में हड़कंप मच गया है। सभी लोग यह सोच के हैरान हो गए कि आखिरकार किसी डॉक्टर के घर AK-47 राइफल कहां से आई होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर का नाम अदील अहमद रदर बताया जा रहा है। यह पूर्व सरकारी डॉक्टर भी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदील रदर के घर लॉकर में AK-47 राइफल मिली है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस आगे की जांच कर रही है। डॉक्टर के घर में AK-47 राइफल देख एक समय के लिए पुलिस के भी होश उड़ गए। 

UAPA समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी 

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अनंतनाग में डॉक्टर अदील अहमद रदर के घर के लॉकर से AK-47 राइफल पुलिस के द्वारा बरामद की गई है। इस मामले में थाना नौगामा में पुलिस ने भारतीय बंदूक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत और UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

इस मामले में कई एंगल से जांच की जा रही है। आतंकी कनेक्शन की भी आशंका है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में फोरेंसिक और लिंक-अप जांच भी कर रही है। राइफल के सीरियल नंबर का पता लगाने समेत अन्य बातों के बारे में जानने के लिए फोरेंसिक जांच की भी बात कही जा रही है। 
लिंक अप जांच के तहत यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि इस राइफल का इस्तेमाल पहले कहां-कहां और कैसे की गई है। क्या इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में भी किया गया है? यह हथियार कहां से आया और कब से डॉक्टर के पास है। ऐसे ही कई सवालों के साथ पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

Advertisement

अदील अहमद रदर जीएमसी अनंतनाग में थे तैनात

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदील अहमद रदर पूर्व सरकारी डॉक्टर हैं। वे 24 अक्टूबर 2024 तक जीएमपी अनंतनाग में सेवारत थे। अदील अहमद जलगुंड अनंतनाग के रहने वाले हैं।

डॉक्टर के घर AK-47 राइफल मिलना कई सवाल भी खड़ा करता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'मैं वंदे मातरम नहीं गा सकता, क्योंकि हम अल्लाह...', अबू आजमी के बयान पर गिरिराज सिंह ने किया पलटवार; कहा- ये पाकिस्तान परस्त लोग…

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड