AK-47 recovery case: NIA ने शीर्ष नक्सली नेता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

AK-47 recovery case: एके-47 बरामदगी मामले में एनआईए ने शीर्ष नक्सली नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assam: Constable Dies in Accidental AK-47 Firing
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: representative

AK-47 recovery case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने माओवादी विचारधारा का प्रचार करने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में एक वरिष्ठ नक्सली नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

एनआईए द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार एजेंसी ने बुधवार को यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर एक पूरक आरोप पत्र में शीर्ष भाकपा (माओवादी) नेता प्रमोद मिश्रा उर्फ ​​सोहन दा उर्फ ​​मदन दा उर्फ ​​बीबी जे उर्फ ​​बाबा को नामजद किया है।

एनआईए ने 23 जून, 2023 को बिहार के लौकरिया थाने से मामले की जांच अपने जिम्मे ले ली थी। यह मामला पश्चिम चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरियाकला गांव के वन क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के पास से एके-47 की बरामदगी से संबंधित है।

एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले की जांच के दौरान यह स्थापित हुआ कि आरोपी मिश्रा भाकपा माओवादी की विचारधारा का प्रचार करता था और उनके लिए हथियार व गोला-बारूद का इंतजाम किया करता था।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि उसकी भूमिका पूर्व नक्सली कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भाकपा माओवादी में फिर से शामिल होने के लिए प्रेरित करने की भी रही थी और वह आम जनता में आतंक फैलाने और भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा व संप्रभुता को खतरे में डालने के इरादे से संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल था।

एनआईए ने अक्टूबर 2023 में दो अन्य आरोपियों राम बाबू राम उर्फ ​​राजन और राम बाबू पासवान उर्फ ​​धीरज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि आरोपी मिश्रा के निर्देश पर राम बाबू राम और राम बाबू पासवान दोनों भाकपा माओवादी के लिए धन जुटा रहे थे, जिसका इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: शुक्रवार को फिर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें ताजा रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड