अपडेटेड 28 January 2026 at 11:04 IST

BIG BREAKING: विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

BIG BREAKING: महाराष्ट्र में बहुत दुखद हादसा हुआ है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। खबर है कि इसमें उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत बताई जा रही है।

Follow : Google News Icon  
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar dies
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत | Image: ANI

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र में बहुत दुखद हादसा हुआ है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। खबर है कि इसमें उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में 6 लोगों की मौत बताई जा रही है। हादसा आज (28 जनवरी) सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ। विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए अपनी गढ़ मानी जाने वाली बारामती पहुंच रहे थे। वे वहां चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले थे।

विमान में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षा गार्ड, सहायक और दो क्रू मेंबर (पायलट और सह-पायलट) सवार थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान रनवे पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे से फिसलकर बाहर चला गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और विमान पूरी तरह जलकर आग के गोले में बदल गया। हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं। घटनास्थल पर मलबा बिखरा हुआ है और धुआं उठता दिख रहा है।

बारामती प्लेन क्रैश पर DGCA ने की पुष्टि

DGCA के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। अजित पवार एक दिन पहले ही मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वह पुणे में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। उन्हें चार पब्लिक मीटिंग को संबोधित करना था।

विमान पूरी तरह जल गया

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा सदमा पहुंचाने वाली घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है। हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ। विमान में अजित पवार के अलावा उनके सुरक्षा कर्मी, पर्सनल असिस्टेंट और क्रू मेंबर सहित कुल 5 लोग सवार थे।

Advertisement

DGCA और सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की कि हादसे में कोई भी नहीं बच पाया। विमान पूरी तरह जल गया और मलबा बिखर हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए अपनी गढ़ बारामती पहुंच रहे थे, जहां वे कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अजित पवार जन-जन से जुड़े नेता थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने लिखा, 'अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

Advertisement

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजित पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन NDA परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शोक की इस घड़ी में पूरा NDA शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।' 

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 09:54 IST