अपडेटेड 13 June 2025 at 23:16 IST
Air India Plane Crash: जांच के लिए अमेरिका जाएगा ब्लैक बॉक्स? जानिए इससे कैसे पता चलती है प्लेन क्रैश की वजह
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। अब इसके जरिए पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर विमान किन वजहों से क्रैश हुआ?
- भारत
- 3 min read

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ? क्या कभी इस हादसे की असल वजह सामने आ पाएगी? ऐसे तमाम सवाल लोगों के मन में कौंध रहे हैं। आखिर कैसे इन सवालों के जवाब मिलेंगे? तो आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। ब्लॉक बॉक्स वो जरिया है, जिसकी मदद से हादसे की वजह सामने आ सकती हैं।
ब्लैक बॉक्स विमान का एक अहम पार्ट होता है, जिसमें उड़ान के दौरान की सारी जानकारियां रिकॉर्ड होती हैं। इसमें इंजन की गति, ऊंचाई, दिशा और अन्य महत्वपूर्ण डेटा का रिकॉर्ड होता है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। विमान दुर्घटना की जांच के लिए ब्लैक बॉक्स के रीडर की आवश्कता होती है, जिसके लिए विशेष उपकरणों और एक्सपर्टों की जरूरत होती है। ब्लैक बॉक्स का डेटा निकालने के लिए विशेष कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है।
अमेरिका जाएगा ब्लैक बॉक्स?
इसी बीच जानकारी मिल रही है कि एयर इंडिया के इस विमान हादसे की जानकारी हासिल करने के लिए बोइंग इसके ब्लैक बॉक्स को अपने साथ अमेरिका ले जाने की तैयारी कर रहा है। अगर ब्लैक बॉक्स जांच के लिए अमेरिका जाता है तो उसके साथ भारत के एक्सपर्ट भी जाएंगे। चूंकि ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवरी की प्रक्रिया लंबी चलती है, तब जाकर उसे रीड किया जाता है, जिसमें काफी समय लगता है।
Advertisement
क्या होता है ब्लैक बॉक्स?
ब्लैक बॉक्स एक ऐसा डिवाइस होता है जो किसी भी किसी भी विमान की उड़ान का दौरान होने वाली हर गतिविधि को रिकॉर्ड करता है। डिवाइस के दो हिस्से होते हैं, जिसमें पहला कॉकपिट वॉयर रिकॉर्डर (KVR) और दूसरा फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) होता है। दोनों मिलकर ब्लैक बॉक्स कहलाते हैं। इसमें कई तरह के सिग्नल, बातचीत और तकनीकी डेटा रिकॉर्ड होते हैं। भले ही इसे ब्लैक बॉक्स कहा जाता हो पर इसका असल रंग नारंगी होता है।
Advertisement
जांच से मिलते है इन सवालों के जवाब
ब्लैक बॉक्स की जाच में जिन सवालों को जवाब जानने की कोशिश होती है उनमें हादसे के समय क्या पायलट ने विमान का नियंत्रण खो दिया था? क्या फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी हुई थी? आखिरी समय पायलट क्या बात कर रहे थे? ब्लैक बॉक्स की जांच में इन सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
गुरुवार, 12 जून को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर एयर इंडिया के विमान AI 171 ने सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 2 मिनट बाद दी 1 बजकर 40 मिनट पर हादसे का शिकार हो गया। प्लेन टेक ऑफ करने के बाद 625 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था कि अचानक विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और तेज आवाज के साथ नीचे की तरफ आता चला गया। दोपहर 1.40 बजे विमान क्रैश हो गया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 23:16 IST