अपडेटेड 30 September 2025 at 07:19 IST

Air India की फ्लाइट में फिर घबराए यात्री, दुबई से नई दिल्ली जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी; सभी को तुरंत उतारा

दुबई से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Follow : Google News Icon  
Mumbai-Bound Air India Flight AI 2439 Receives Bomb Threat At Delhi Airport, Emergency Protocols Activated
एअर इंडिया विमान | Image: X

Technical fault in Air India Flight: दुबई से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकल्प प्रदान किए हैं, जिनमें मुफ्त री-शेड्यूलिंग और पूर्ण धनवापसी शामिल है। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। 

इससे पहले जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था।

फ्लाइट की ‘गया एयरपोर्ट’ पर इमरजेंसी लैंडिंग 

वहीं, हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो फ्लाइट की गया एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि मौसम खराब रहने के कारण इंडिगो की उड़ान गया हवाई अड्डे पर दोपहर ढाई बजे लैंड की। करीब एक घंटा रुकने के बाद दोबारा फ्लाइट को दरभंगा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।

जब फ्लाइट दरभंगा के लिए रवाना हुई, तब जाकर यात्रियों मे चैन की सांस ली। हैदराबाद की फ्लाइट से पहुंचे यात्री ने बताया कि फ्लाइट निर्धारित समय से उड़ान भरकर दरभंगा एयरपोर्ट के लिए आ रही थी। लेकिन अचानक गयाजी एयरपोर्ट पर लैंड करा दी गई। जिसकी वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। फ्लाइट के अचानक डायवर्ट होने पर कुछ देर के लिए यात्री चिंतित हो गए, लेकिन सकुशल पहुंच गए। 

Advertisement

इंडिगो की फ्लाइट में निकलने लगा धुआं 

इसके अलावा कल 29 सितंबर को दोपहर के वक्त गुवाहाटी के LGBI एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब, इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं निकलने लगा, जैसे जैसे धुआं बढ़ता गया यात्रियों में अफरा तफरा होने लगी, कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी तो, तुरंत फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया। गनीमत रही कि प्लेन ने उड़ान नहीं भरी थी, उस वक्त प्लेन रनवे पर रुका हुआ था, लगभग आधे यात्री उसमें बैठे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के बाद प्लेन रनवे पर रुका रहा और यात्रियों को टैक्सी बे में  वापस भेजा गया।

शुरुआत में लोगों को लगा कि हो सकता है ये AC की नमी हो, लेकिन धीरे धीरे धुआं बढ़ता चला गया, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया। इंडिगो 6E 565 की फ्लाइट सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर रवाना होने वाली थी, लेकिन तभी तकनीकी खराबी के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। जिसके बाद अगली उड़ान में भेजना का आश्वासन दिया गया।

Advertisement

तुरंत कार्रवाई से टला हादसा

यात्रियों ने बताया कि जब धुआं बढ़ने लगा, तो वे बहुत डर गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है और वे सुरक्षित हैं या नहीं। हालांकि, एयरलाइन के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों ने बताया है कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि धुआं क्यों निकला और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि विमानन सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हुई इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है।  

यह भी पढ़ें: Mulank: इस मूलांक के जातक हमेशा देते हैं सच का साथ, कभी नहीं देते धोखा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 September 2025 at 07:09 IST