अपडेटेड 13 June 2025 at 11:14 IST
BREAKING: मुंबई से लंदन जा रही Air India की प्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस लौटी, जानें क्या थी वजह
Air India की एक और प्लाइट जो शुक्रवार को मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी थी उसे कुछ ही देर में वापस बुला लिया गया। कंपनी ने इस फैसले के पीछे की वजह के बारे में जानतकारी दी है।
- भारत
- 2 min read

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक बार फिर हवा हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह मुंबई से लंदन जा रही Air India की प्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया। एअर इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
Air India ने बताया कि इजरायल के हमले के बाद ईरान में उत्पन्न हुई स्थिति और उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है या उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस भेजा जा रहा है।
मुंबई से लंदन जा रही Air India की प्लाइट क्यों लौटी वापस
Air India ने अपने X पोस्ट में लिखा है, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है, और कुछ को वापस बुला लिया गया है। एयर इंडिया द्वारा साझा की गई सूची में बताया गया है कि मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट AIC 129 को भी प्रभावित उड़ानों में शामिल किया गया है।
AIR India की फ्लाइट स्टेटस की लिस्ट
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने फ्लाइट स्टेटस की जानकारी एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से प्राप्त करें। एअर ने विमानों की पूरी लिस्ट जारी की है जिन्हें या तो डायवर्ट की जा रही हैं या अपने मूल स्थान पर लौटा रही हैं। देखें लिस्ट
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 10:44 IST