वाराणसी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं का अलार्म बजने के बाद यात्रियों की अटकी सांसें

वाराणसी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AIX 1253 की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India Flights
एयर इंडिया की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग | Image: X

वाराणसी से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या AIX 1253 की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में धुआं देखे जाने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान की जांच पड़ताल की जा रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AIX 1253 को तकनीकी खराबी के कारण सावधानी के तौर पर लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट के क्रू ने तकनीकी समस्या के कारण सावधानी के तौर पर फ्लाइट को लखनऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया।

एयर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

कंपनी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पहुंचने पर सभी यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया। यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है। विमान सुबह करीब 8:00 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का अलार्म बजा इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

पायलट को कंपार्टमेंट में धुआं का मिला था संकेत 

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है, उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कंपनी द्वारा दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक,विमान के पिछले हिस्से में स्थित आफ्ट कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं का संकेत मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ लिया। उड़ान के दौरान स्मोक इंडिकेशन मिलते ही सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसले लिया। सुबह करीब 8 बजकर 52 मिनट पर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान फ्लाइट में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में रही।

Advertisement

विमान में सवार 155 यात्री सुरक्षित

विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आवश्यक सुरक्षा जांच की जा रही है। अधिकारी सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान किसी तरह की कोई बड़ी खराबी या आग की घटना नहीं हुई। केवल स्मोक सेंसर के सक्रिय होने के कारण एहतियातन यह कदम उठाया गया। 

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में TMC कार्यालय में तोड़फोड़ पर भड़के अभिषेक, BJP पर लगाया आरोप
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड