शारजाह से कोझिकोड जा रही Air Arabia की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कोचीन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे 170 यात्री
शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट को कोचीन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। विमान में 170 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 2 min read

Air Arabia Flight Emergency Landing: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया (Air Arabia) की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विमान को इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम की समस्या के कारण कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट G9 454 सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गई। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।
इमरजेंसी प्रोटोकॉल किया गया लागू
सुबह 3 बजकर 19 मिनट पर एयरपोर्ट को लोकल स्टैंडबाय घोषित किया गया। इसके कुछ देर बाद 3 बजकर 34 मिनट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट की सभी इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर आ गईं। इसके बाद विमान पार्किंग बे पर पहुंचने के बाद 3 बजकर 45 मिनट पर इमरजेंसी हटा दी गई।
फ्लाइट में 170 यात्री सवार थे
फ्लाइट में कुल 170 यात्री थे, नौ शिशु और क्रू मेंबर सवार थे। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट के सामान्य कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा। तकनीकी खराबी ठीक करने के बाद विमान सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर कोझिकोड के लिए रवाना हो गया। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। एयर अरेबिया ने इस घटना पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
Advertisement
DGCA के लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले
भारतीय एयरपोर्ट अथॉरिटी और एविएशन रेगुलेटर DGCA सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करते हैं, जिसकी वजह से ऐसी स्थितियों में तुरंत जरूरी कदम उठाए जाते हैं। यह घटना यात्रियों को याद दिलाती है कि विमानन कंपनियां और एयरपोर्ट अथॉरिटीज यात्री सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। छोटी-छोटी तकनीकी खराबियों पर भी तुरंत एक्शन लिया जाता है ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके।